Spread the love

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ, संग किया भोजन, वितरित किए उपयोगी उपहार

बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर, नई पीढ़ी के लिए है मार्गदर्शक, सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ करे वृद्धजनों की सेवा: जिलाधिकारी

लूडो, कैरमबोर्ड जैसे रोचक खेल और पुस्तकें लाई बुजुर्गों की दिनचर्या में आनंद एवं उत्साह

जीवन का प्रतीक पौधा रोप वरिष्ठ नागरिकों ने लिया संकल्प: सकारात्मक सोच रखते हुए मन से बनेंगे मजबूत

विशेष स्वास्थ्य शिविर में हुई बुजुर्गों की विभिन्न जांच, विशेषज्ञों से मिला परामर्श

बागपत, 1 अक्टूबर 2025 – अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बागपत में ऐसा आयोजन हुआ जिसने न केवल बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी दिया कि वरिष्ठ नागरिक बोझ नहीं, बल्कि हमारी अमूल्य धरोहर हैं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संजरपुर कैडवा स्थित समाज कल्याण विभाग के आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय व्यतीत कर उनके जीवन अनुभवों को सुना, संग भोजन किया एवं उपयोगी वस्तुएं देकर सम्मानित किया। इस दौरान केक काटकर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया एवं वृद्धजनों के संग मिलकर वृक्षारोपण भी किया।

इस वृद्धाश्रम में वर्तमान में 50 बुजुर्ग निवासरत हैं, जिनमें 20 महिलाएं और 30 पुरुष शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, मिठाई का डब्बा, वस्त्र, स्टील वॉटर बोतल और ड्राई फ्रूट (मखाने) भेंट स्वरूप प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के सबसे वृद्ध निवासी 97 वर्षीय रामकिशन (गांव तेड़ा) का विशेष रूप से सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य व जीवन अनुभवों के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक वृद्धजन से बातचीत की, उनकी समस्याओं और जीवन अनुभवों को सुना।

इस दौरान आश्रम प्रांगण में बुजुर्गों के नाम से पौधे लगाए गए। प्रत्येक बुजुर्ग ने अपने नाम से जीवन का प्रतीक पौधा रोप यह संकल्प लिया कि वह सकारात्मक एवं जीवंत सोच रखेंगे और मन से मजबूत बनेंगे। पौधा लगाकर सेवा भाव से प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जो दयालुता के साथ सभी प्राणियों को जीवन देती है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि “वृद्ध होना जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन यदि हम संतुलित आहार, सकारात्मक सोच और नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तो बुजुर्ग अवस्था भी खुशहाल, सुखमय और स्वस्थ रह सकती है। बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक की तरह हैं।”

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को दोहराते हुए जिलाधिकारी की पहल पर वृद्धजनों की डाइट में सुपर सीड्स शामिल किए गए है जिसमें अलसी, चिया, सूरज मुखी के बीज, कद्दू के बीज एवं साथ ही ड्राई फ्रूट्स उनकी डाइट में जोड़े गए ताकि वृद्धजनों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके जो पोषणयुक्त खानपान से संभव है।

इसके साथ ही बुजुर्गों के मनोरंजन और सृजनात्मक विकास के लिए वृद्धाश्रम में प्ले जोन आदि का आयोजन किया गया जिसमें वृद्धों ने लूडो, कैरम बोर्ड, स्ट्रेस बॉल, पहेली, पुस्तकों आदि की सुविधाएं सुनिश्चित कर यह प्रयास किया गया कि वृद्धजन अकेला महसूस न करे। पूरा दिन वृद्धजनों ने आनंद एवं उत्साह के साथ बिताया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुजुर्गों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद किया और उनके जीवन अनुभवों को सुना।

इसके बाद कार्यक्रम के एक खास पहलू के रूप में जिलाधिकारी सहित एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भोजन किया, जिससे एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल का निर्माण हुआ। इस तरह प्रशासन ने धूमधाम और उत्साह के साथ बुजुर्गों ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल का आभार व्यक्त कर कहा कि आपके आने से हमें बड़ी खुशी और प्रशंसा मिली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं एवं नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कैंप लगाकर दिया जाए। इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें आंख, कान, दांत और मानसिक स्वास्थ्य की जांच हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठजनों को परामर्श दिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के उपाय बताए।

समापन पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा कि जिले का कोई भी बुजुर्ग अकेलापन महसूस न करे और हर स्तर पर उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की जिंदगी मिले। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम उन लोगों का घर है जिनकी पूरी जिंदगी समाज को समर्पित रही है। उनका सम्मान और देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है इसलिए जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करे।

वृद्धजन दिवस के इस आयोजन ने न केवल बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, स्नेह और संवेदनशीलता को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×