उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तानाशाही आदेश वापस को लेने की उठी मांग
देश प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी से चीड़ चुकी है।
भाजपा का अपना मूल वाटर कश्यप समाज भी भाजपा से चिढ़ कर भाजपा को छोड़ दूसरी पार्टियों का रुख कर रहा है या फिर अपनी नई पार्टी बना रहा है।
भाजपा अगर सत्ता में वापसी चाहती है तो कश्यप समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण में तुरंत शामिल करें।
बागपत कलेक्ट्रेट 26 सितंबर 2025
पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने बागपत कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित दो ज्ञापन दिए।
सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक तानाशाही आदेश उत्तर प्रदेश की कुछ जनता के लिए सुना दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश दिया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को छोड़कर कोई भी व्यक्ति जाती आधारित सम्मेलन आदि नहीं कर सकता।
सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि अगर जाति की जाति के लोगों की आवाज उठानी पड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बताए कि हम किस आधार पर किस नाम से उठाए?
सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बेहद नाराजगी है देश प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी शासन भविष्य में देखना नहीं चाहती और साफ दिखाई दे रहा है कि अगली बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में भी नहीं आ रही है उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी जनता को उखाड़ फेंकने के लिए तरह-तरह के तानाशाही आदेश दे देकर भाजपा को खत्म करने का मौका दे रही है। भाजपा की कार्यशैली से जनता बुरी तरीके से परेशान है और चिढ़ चुकी है। अब जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से उखाड़ फेंकना है।
भाजपा का अपना मूल वोटर कश्यप समाज भी भाजपा से बेहद नाराज परेशान है और चिढ़ कर भाजपा को छोड़ दूसरी पार्टियों का रुख कर रहा है या फिर अपनी नई पार्टी बना रहा है।
सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि अगर भारतीय जनता पार्टी अपनी गलती सुधार ले और कश्यप समाज को बिना देरी के अनुसूचित जाति आरक्षण में शामिल कर ले तो अगली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार में आ सकती है। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का देश प्रदेश में नाम लेवा भी कोई नहीं मिलेगा।
निवेदक
सुभाष चंद कश्यप
पूर्व सांसद प्रत्याशी
बागपत लोकसभा 2014 निर्दलीय 9837749557 दिनांक 26 सितंबर 2025