Spread the love

मुरादाबाद

आदर्श नागरिक वह है जो अपने कर्तव्यों और अधिकारों को समझ कर अपने कर्तव्य का दृढ़ता से पालन करता है।वह जानता है कि उसे अपने अधिकारों को समुचित रूप से उपयोग किस प्रकार करना चाहिए!इन सब बातों से परिचित होने के लिए नागरिक का शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है। शिक्षित नागरिक ही लोगों में जागृति लाने का काम कर सकता है।किसी भी देश की प्रगति का आधार वहां रहने वाला प्रत्येक नागरिक होता है। एक अकेला व्यक्ति देश को प्रगति की राह पर आगे कभी नहीं ले जा सकता देश को समृद्ध बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करना ही प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है आदर्श नागरिक वही होता है, जो केवल अपने कल्याण की बात नहीं सोचता, बल्कि दूसरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करता है। दूसरों के हित में भी देश का हित तथा देश के हित में अपना हित छिपा होता है।आदर्श नागरिक में आपसी सहयोग,प्रेम व पर हित की भावना का होना भी अति आवश्यक होता है इसी के द्वारा वह स्वय आदर्श नागरिक कहलाता हुआ दूसरों में आदर्श की भावना का संचार करता है। आदर्श नागरिक देश के प्रति समर्पण की भावना रखता है। वह देश को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देता है। समाजसेवी प्रदीप कुमार कश्यप मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। संपर्क सूत्र – ९६९०९१६३९०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×