Spread the love

अंकित कुमार/एजेंसी खेकड़ा। बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि हम यह देखना चाहते थे कि मेरे जिलाध्यक्ष बनने के बाद बागपत जनपद में कांग्रेस पार्टी से कितने नए लोग कांग्रेस से जुड़े और पूर्व के मुकाबले अब कितना फर्क आया है। इस बात को लेकर जनपद बागपत कांग्रेस कमेटी ने 17 सितम्बर 2025 को फोन पर वार्ता कर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा, खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी से ककड़ीपुर लगभग 55 किलोमीटर निकालने का निर्णय लिया गया और 21 सितम्बर 2025 की तिथि और सुबह 10 बजे समय निर्धारित कर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप को यात्रा की परमिशन आदि की जिम्मेदारी दी। रूबी कश्यप ने बागपत के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक बागपत और जिलाधिकारी बागपत को भी लिखित में सुचना/अनुमति हेतु 17 सितंबर 2025 को ही पत्र दिए।

जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि 21 सितम्बर 2025 की सुबह लगभग 11 बजे उम्मीद से अधिक लोग खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाइवे पुलिस चौकी पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, ई रिक्शा, ऑटो, जेसीबी लोडर, कार आदि लेकर अपने बंदोबस्त पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे खुशी की बात यह है कि जनपद में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पुराने-नए दिग्गज कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों ने छोटे-छोटे मन मुटाव छोड़कर यात्रा को सफल बनाने का काम किया।

जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जनजागरण यात्रा को हरी झंडी दिखायी। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूबी कश्यप व जिला सचिव अंजू देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा की। किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, प्रदेश महासचिव अहमद हामिद, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हरियाणा करता राम कश्यप, सुशील कश्यप, हरियाणा, रमा कश्यप, पूर्व विधायक प्रत्याशी गोंडा विधानसभा, जिला महासचिव धर्मेंद्र तोमर, जिला महासचिव आशु पंडित, जिला महासचिव राजीव कश्यप, जिला सचिव प्रियंका ठाकुर, जिला सचिव पवन कश्यप, कंट्रोल रूम प्रभारी नितिन कश्यप, जिला सचिव हाजी शमशाद, जिला सचिव अरविंद आदिवासी, कश्यप समाज के 360 गावों के चौधरी बबली कश्यप,आदेश कश्यप, सावन प्रधान प्रत्याशी प्रताप कश्यप, छछरपुर निशांत कश्यप डूंडाहेड़ा, अनुज शर्मा, अमित त्यागी, राजेंद्र बली, अश्वनी शर्मा, मुस्तकीम मल्हार, ओमपाल हिलवाड़ी, छोटू सुजारा, नीटू बाजिदपुर एवं सैकड़ो कोंग्रेसियो ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के शुरू होते ही पुलिस के साथ नोक झोक हुई। पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की लेकिन कोंग्रेसी जोश और जानून के साथ आगे बढ़ गए। पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत ने बताया कि यात्रा के लिए सुचना/अनुमति हेतु पत्र मिला। लेकिन अनुमति नहीं ली गयी। पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। अधिकारियो से वार्ता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय आये हैं।

लोगो का कहना था कि अति पिछड़ा जन जागरण यात्रा की आड़ में बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने जनपद में शक्ति प्रदर्शन किया है। सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कांग्रेस पार्टी के समर्थन में लोग कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिंदाबाद लव कश्यप जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गांधी, लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते कांग्रेस पार्टी के झंडे हाथो में लिए और अपने-अपने वाहनों में लगा बागपत जनपद की सड़कों पर गली मोहल्ले घूम रहे थे।
बागपत जनपद की जनता में अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा और कांग्रेस पार्टी को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कांग्रेस का झंडा गाड़ियों ट्रैक्टरों बाइकों कार आदि वाहन एवं छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के हाथ में लहराता दिखायी दिया। वर्ष 1997 में जब से बागपत जनपद बना, प्रथम बार ऐसा लगा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

लव कश्यप ने बताया कि कांग्रेस की अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा खेकड़ा पाठशाला 709 बी नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के पास, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ हुई। यात्रा का प्रथम स्वागत ग्राम मावीकला में जिला महासचिव आशु पंडित के नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम ने किया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़कर ग्राम काठा पहुंची जहां पर अनिल कश्यप एवं चौधरी रवि कुमार के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत ग्राम वासियों ने किया। इसके पश्चात यात्रा बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची जहां पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप एवं पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने मिलकर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जन जागरण यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों, कार ट्रैक्टर बाइक बुलडोजर लोडर एवं मोटरसाइकिल के काफिले ने जनपद बागपत के मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके पश्चात जन जागरण यात्रा ग्राम सिसाना पहुंची जहां भरत कश्यप के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया एवं मंदिर पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा बागपत कलेक्ट्रेट में पहुंची। जहां प्रशासन के खिलाफ यात्रा में उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने जमकर अनुशासन का परिचय देते हुए समय से परमिशन न देने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो राहुल गांधी लव कश्यप जैसा हो के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी से मिलाने की बात करने लगे। सैकड़ो कोंग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय जनपद बागपत में धरना प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 घंटे तक हंगामा करते रहे। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट को भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर ही घरने में बिठाये रखा। बागपत जिला प्रशासन ने धारा 163 लागु ना होते हुए भी यात्रा को भाजपा सरकार की साख बचाने के लिए अनुमति नहीं दी? भाजपा सरकार की नीतियों को देश विरोधी बताते हुए भाजपा भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

जिला मजिस्ट्रेट के अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर शांति से जाने की अनुमति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। प्रशासन से एक सकारात्मक आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष लव कश्यप यात्रा के स्वागत में खड़े अपने समर्थको व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए निकले।
टयोढी, बड़ौत, बावली, छछरपुर, किशनपुर बिराल गांव, इब्राहिमपुर माजरा रेलवे फाटक, रमाला तिराहा आदि पर लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप का जोरदार स्वागत किया। छछरपुर में ग्रामवासी अनुज कश्यप व प्रताप कश्यप के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात जीवानी टोल पर ग्राम जीवानी एवं बरवाला के ग्रामवासियों ने पवन कश्यप के नेतृत्व में लव कश्यप का फूल मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया। यही से ग्राम वासियों के अनुरोध पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप, किसान अनुज के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए किशनपुर बिराल पहुंचे जहां मुख्य चौराहे पर मदन कश्यप व राणा कश्यप के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने जोरदार फूल मालाओ के साथ ढोल बजाकर स्वागत किया। इसके पश्चात लव कश्यप जी रमाला मिल पहुंचे जहां भूपेंद्र कश्यप व अनिल कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने अपने कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष लव कश्यप का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात लव कश्यप खुली जीप में, अपने हाथो में कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के नारे लगते हुए यात्रा समापन स्थल ककड़ीपुर गांव 709बी नेशनल हाईवे, पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे। जहाँ सुबह से ही अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली बुलडोजर लोडर अति पर सवार होकर दर्जन भर गांव के लोग फूल माला ढोल नगाडे के साथ इंतजार कर रहे थे। सैकड़ो ग्राम वासियों और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद मल्लिकार्जुन लड़के जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो? राहुल गाँधी जैसा हो के जोरदार नारे लगाकर अपने जिलाध्यक्ष लव कश्यप का स्वागत किया।
अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों लेकर जमकर अपनी भड़ास निकली। राहुल गाँधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनपद वासियो से कांग्रेस पार्टी से जुडने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हम सब पहले भी कांग्रेसी थे। अब एक बार फिर से देश को कोंग्रेस मय बनाना है। सभी को कांग्रेस के साथ जोड़ना है। गोंडा विधानसभा विधायक प्रत्याशी राम कश्यप ने भी अपने विचार रखे और अंत में समापन रात्रि लगभग 9 बजे जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासियों जनपदवासियो को संबोधित करते हुए यात्रा की अपार सफलता और जनपद अधिकारियो के सहयोग पर सभी का धन्यवाद किया और अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जन जागरण यात्रा का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मांझी समाज के आरक्षण को सिर्फ भाजपा नहीं होने दे रहा है जबकि शिवराज सिंह चौहान 2013 से पहले बोलता था की केंद्र में भाजपा सरकार नहीं है मैं तो अनुशंसा करता हूं लेकिन दिल्ली में केंद्र सरकार नहीं दे रही है अब 2014 से केंद्र और राज्य मध्यप्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है फिर भी आरक्षण नहीं दे रहा है क्योंकि मध्यप्रदेश के मंझी समाज चूड़ी पहन कर बैठे हुए हैं कट्टर हिंदू बन कर राष्ट्र को बचा रहे हैं इसके लिए सम्पूर्ण मांझी समाज की बहू बेटियों का इज्जत नीलाम हो जाय लेकिन भाजपा को नही छोड़ सकते हैं चाहे घर के इज्जत नीलाम क्यों नहीं हो जाए अभी एक दलाल को राज्य सभा भेज दिया उसका गीत गाने लगे हैं क्या उस नेता की ओकात है की टीकम गढ़ के मांझी समाज के नौजवान की हत्या और हरपालपुर की नम्रता रायकवार की ब्राह्मण द्वारा रेभ करके हत्यारे को सजा दिलवा दे किस काम का राज्य सभा भाजपा भेजा है जो मांझी समाज को न्याय ना दिलवा सकता है थू है ऐसे राज्य सभा के सदस्य को उसके प्रशंसा में फोटो खिंचवा कर मांझी समाज को बेइज्जती करने के बराबर है धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया वैसी धिक्कार दिवस सिर्फ दिखावा है जितना कट्टर हिंदू बनोगे उतना ही भाजपा आपको सामाजिक प्रताड़ना देगा शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए़

जो भी सामाजिक भाजपाई अंधभक्त हैंमध्यप्रदेश से एक मांझी समाज तितर के राज्य सभा जितने पर जश्न मना रहे हैं वे जरा आंख कान खोल कर पढ़े दो और उच्च जातियों के जीत कर गया है वे जश्न नहीं मना रहे हैं समाज के दुर्गति है लेकिन जश्न मना रहे हो देखो संगीता बलवान बाबू राम निषाद ये दोनों राज्य सभा है कोई भी आरक्षण लागू करने के लिए एक शब्द भी बोलता है डा बिनोद बिंद सांसद लोक सभा है कभी बोला है सांसद में कभी भी नहीं बोलेगा ये दलाल बन कर सामाजिक वोट का लोडर है सिर्फ वोट क्वारने के लिए रखा गया है राजभूषण चौधरी मंत्री है MP में कुछ दिन पहले आया था क्या कुछ बोला है निरंजना ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग में नौकरी दे दिया है मोदी ने दो बार मंत्री रही कभी कुछ बोली है अभी पिछड़ा वर्ग आयोग की सर्वेसर्वा है लेकिन मध्यप्रदेश के मंझी समाज की भला कर सकती हैं लेकिन दो कौड़ी की ओकाट नहीं है कर नहीं सकती हैं इतिहास में दलालों का नाम नहीं छपता है विरोध कर के अधिकार बहाल जो करवाता है उसी का नाम होता है दलाल नेता भाजपा पैदा किया है अपना जेव भरने के लिए है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता प्रदेश में सभी डेम पोखरे दवग लोगों को नीलम कर दिया है वहीं ठाकुड़ ब्राह्मणों का काम करते आया है करेगा यूपी में समाज के 52 हत्या हो चुका है एक शब्द बोल नहीं सकता है जितना ढोल बजाना है उतना ढोल बजाओ टीकम गढ़ में घर में घुस कर भाजपा के गुंडे मांझी समाज के नौजवान की हत्या किया है धिक्कार दिवस पर कोई डर से बोला तक नहीं क्यों इतनी चमचागिरी जो हदें पार कर रहा है यही है सामाजिकता नम्रता रायकवार 14 साल की बच्ची हरपाल पुर छतर पुर की थीं उसे दो ब्राह्मणों नायक परिवार ने रेभ कर के हत्या कर दिया लेकिन इस धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया होगा रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुआ है लेकिन माइक पर बड़े बड़े नेता अपनी कौशल दिखने के लिए माइक नहीं छोड़ते होंगे सामाजिक मुद्दे गायब है सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकने के लिए CM हाउस में सुरेश बाथम से साहब आनन्द निषाद जी का फोन पर बात हुआ था उसने कहा चुटकी बजाया कार्रवाई हो जायेगा लेकिन फोन नहीं उठता है एक बार बात हुआ था तो बताया राष्ट्र की बात करिये क्या मर्डर हुआ है यह बात करना राष्ट्र से बाहर है जब जन ही नहीं रहेगा तो राष्ट्र किस काम का है मैं तो बेचारी सुनीता रायकवार को धन्यवाद देता हूं जो डीएम sp की घेराव कर के ज्ञापन दिया है गजब की जागृति और अंधभक्ति है दुख तो बहुत होता है बिन सांप के सामने बजाने से समझ में आता है लेकिन भैंस के सामने में बजाने से कोई फायदा नहीं है ! 31 दिसंबर 16 को साहब आनंद निषाद जी ने अखलेश यादव को पकड़ कर 17 उप जातियों निषादों के लिए आरक्षण लागू करवा कर जारी कर दिया था लेकिन भाजपा के गुरुनारायण शुक्ला और मायावती के राज कुमार गौतम दोनों मिल कर हाई कोर्ट अलाहाबाद चला गया स्टे लगा दिया था 22 में डेट पर डेट दे कर योगी ने ख़ारिज करवा दिया है ये है सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व करने वाले पहचानो अपने नेतृत्व को जब तक सही चुनाव नहीं करोगे तब तक समाज का कल्याण नहीं होगा ईमानदार नेतृत्व जानदार परिणाम इस बार यूपी में परिणाम अच्छा रहा तो आरक्षण भी मिलेगा साहब आनन्द निषाद जी का संघर्ष है मध्यप्रदेश में भी सबक सिखाएंगे भाजपा को जब भाजपा को सत्ता से उतार देंगे तो समाज का उद्धार होगा साहब आनंद निषाद जी ने कर के दिखा दिए हैं जय निषादराज जय मांझी जय सम्राट अशोक जय भारत सुरेश निषाद के कलम से

sbobet88

×