सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाए जाए
आई0जी0आर0एस0 शिकायतों का समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारीगण
तहसील परिसर बड़ौत में निर्माणधिनएसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण
बागपत 17अगस्त 2026 —- आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने जन सामान्य की शिकायत सुनी जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं ऐसी शिकायतों का और ऐसे शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ निस्तारित करें समय अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 40शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 5शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जबकि बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे11 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 3 का निस्तारण किया गया।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 6 शिकायत प्राप्त हुई मौके पर 1 का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य मिलना चाहिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पात्र को किस तरीके से योजना का लाभ लेना है उसके संबंध में भी उन्हें जानकारी दें उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री फैमिली आईडी ,सीएम युवा उद्यमी योजनाओं पर अधिक फोकस देते हुए कहा कि इन पर विशेष अभियान चलाया जाए और जो तहसील दिवस में आज शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के अंदर इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अवश्य करें
जिलाधिकारी ने कहा आईजीआरएस संदर्भ में सभी अधिकारी जो भी कार्यालय आते हैं सबसे पहले आईजीआरएस बोर्ड अवश्य देखें और जो शिकायत प्राप्त हुई है उसका समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें
जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में निर्माणधीन एसडीएम कार्यालय का का निरीक्षण किया और कहा कि कार्य को गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए बैठने के लिए एक पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए एसडीएम का कार्यालय व्यवस्थित तरीके से बना हो।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, उप जिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह, तहसीलदार श्वेताव सिंह ,जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ,नायाब तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत