Spread the love

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को किया सम्मानित

बागपत 15 अगस्त 2026 — आजादी के 80वें पर्व पर आज बागपत कलेक्ट्रेट देशभक्ति, गौरव और राष्ट्रप्रेम के रंग में नजर आया। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस उत्सव की उमंग दिखाई दी। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय व राष्ट्र वंदना चौक पर माल्यार्पण किया ,तिरंगे से सजे परिसर में राष्ट्रगान की धुन के बीच जब राष्ट्रध्वज शान से लहराया तो पूरा वातावरण देशभक्ति से भर उठा इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान का सामूहिक रूप से गया गया । कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री श्री केपी मलिक एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया। मा0 राज्यमंत्री श्री केपी मलिक और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

समारोह केवल तिरंगे को सलामी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्रता के मूल्यों को जीवन और प्रशासन में उतारने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने कर्तव्य, ईमानदारी, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। सभी ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन श्रीमती जग्गो देवी को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु की कामना की।
मा0 राज्यमंत्री श्री केपी मलिक ने कहा कि आजादी की असली ताकत केवल स्वतंत्रता हासिल करने में नहीं, बल्कि उसे जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने में है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी की है। ईमानदार कर्तव्यपालन, बेहतर जनसेवा और विकास में सहभागिता ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

समारोह में स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की गौरवगाथा को याद किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना वर्तमान देश के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया।

तिरंगा लहराता रहा, देशभक्ति के जयघोष गूंजते रहे और बागपत ने एक स्वर में दोहराया—शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ,अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान हादसा, दो बच्चे घायल, स्कूल परिसर चीख-पुकार मच गई!संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक निजी स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विकास चंद्र, सीओ असमोली अमन सिंह और थाना प्रभारी सुधीर पंवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सुबह 11:25 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बीएसए अलका शर्मा भी मौके पर पहुंचे।यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे संभल तहसील के थाना असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में हुई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य द्वार पर बना छज्जा अचानक ढह गया। हादसे में छह वर्षीय निजामम पुत्र नईम की मौत हो गई। घायल बच्चों की पहचान सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय सैफ अली पुत्र साबुन और पांचवीं कक्षा के 10 वर्षीय शैदाना पुत्र इमरान के रूप में हुई है।

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×