समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, जनपद बागपत
AICC के निर्देशानुसार हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के कथित “शुद्धिकरण” की घटना के विरोध में तथा माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन एवं सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा।
📍 स्थान: मंडी रोड, बड़ौत से मार्च प्रारंभ
➡️ गंतव्य: नगर पालिका, बड़ौत स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा
🕕 समय: सायं 6:00 बजे
सभी DCC, CCC, BCC, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह मार्च भेदभाव, छुआछूत एवं सामाजिक असमानता के विरुद्ध तथा संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के समर्थन में हमारा स्पष्ट और लोकतांत्रिक संदेश होगा।
समय की गंभीरता को देखते हुए सभी साथी निर्धारित समय पर मंडी रोड, बड़ौत पहुंचना सुनिश्चित करें।
सादर सेवा में
लव कश्यप
जिला अध्यक्ष बागपत कांग्रेस।