बागपत, 13 अगस्त 2026—मलकपुर चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के क्रम में 22 फरवरी 2026 तक के भुगतान हेतु ₹25 करोड़ का चेक आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल को सौंपा गया।
जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को भुगतान के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा उनका गन्ना मूल्य समय से उपलब्ध कराया जाए।
वर्तमान में मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का लगभग ₹79 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान बकाया शेष है। जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधन को निर्देशित किया कि शेष बकाया राशि का भी जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं चीनी मिल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत