Spread the love


​बड़ौत (बागपत):
आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी महोदय, बड़ौत के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

​ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने के दौरान शराब की दुकानों को भी तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की गई है।
​समाजसेवी मोहित चौहान ने एसडीएम बालकृष्णा सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा/जनहित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन एक तरफ जहाँ भावी पीढ़ी की सुरक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के मंदिरों को बंद रखा गया है, वहीं दूसरी ओर शराब की दुकानें बदस्तूर खुली हुई हैं। यह स्थिति समाज में एक गलत संदेश दे रही है।
​शिष्टमंडल ने ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि शराब की दुकानें खुली रहने के कारण आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में शांति-व्यवस्था, महिलाओं तथा युवाओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनकी मांग है कि
​कांवड़ यात्रा व शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी के दौरान क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए।
​क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा माहौल बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएं।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मोहित चौहान, प्रवीण वर्मा, आलोक शास्त्री, पोविन्द्र सभासद, निखिल जैन, रणवीर सिंह, सचिन शर्मा, विकास वर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×