बागपत का संदेश—आस्था के साथ जिम्मेदारी-भक्ति के साथ स्वच्छता
बागपत 10 अगस्त 2026— बागपत के ऐतिहासिक प्राचीनतम परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि मेले को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में जीरो वेस्ट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
नगर पंचायत /पालिका सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं। जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं और अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर रही हैं।
बागपत के जीरो वेस्ट महोत्सव की गूंज अब बागपत से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली तक पहुंच रही है।
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आस्था और जनभागीदारी का यह मॉडल देश-दुनिया के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनने की दिशा में अग्रसर है।
बागपत का संदेश—आस्था के साथ जिम्मेदारी,भक्ति के साथ स्वच्छता।
सूचना विभाग बागपत