बागपत 05 अगस्त 2026 — एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की पांच आशा कार्यकर्ताओं को कल बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल उन्हें उपहार स्वरूप मिक्सी भेंट करेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने, अभिभावकों को जागरूक करने और लक्ष्य प्राप्ति में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शीर्ष पांच आशाओं का चयन किया है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस सम्मान से आशा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और अभियान को और गति मिलेगी।