Spread the love

भोजन की गुणवत्ता पर नहीं होगा कोई समझौता; कांवड़ यात्रा एप से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत

श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट; जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहा विशेष अभियान

बागपत, 03 अगस्त 2026। श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव में आयोजित श्रावणी मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में जनपदभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें लगातार कांवड़ मार्ग, भंडारों, ढाबों, होटलों, भोजनालयों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों की जांच कर रही हैं।

सहायक खाद्य आयुक्त देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष जनपद में “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भी उपलब्ध कराई गई है। यह अत्याधुनिक मोबाइल लैब कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख सेवा शिविरों तक पहुंचकर कुछ ही मिनटों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच करने में सक्षम है। इससे मौके पर ही खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक परीक्षण किए जा रहे हैं तथा आवश्यकता होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। कांवड यात्रा एप से मिलने वाली शिकायतों पर मौके पर टीम पहुंचकर खाद्य सुरक्षा की जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें केवल जांच तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कांवड़ सेवा शिविरों, भंडारा संचालकों, होटल एवं ढाबा संचालकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री, स्वच्छ रसोई, साफ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण तथा निर्धारित दर सूची (रेट लिस्ट) प्रदर्शित करने के संबंध में भी जागरूक कर रही हैं। उद्देश्य यह है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो तथा किसी प्रकार की खाद्यजनित समस्या उत्पन्न न होने पाए।

श्रावणी मेले के दौरान विभाग द्वारा विशेष निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर स्थापित विभिन्न शिविरों एवं भोजन वितरण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं तथा गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस व्यवस्था को क्यूआर आधारित “कांवड़ यात्रा एप” से भी जोड़ा गया है। यदि किसी श्रद्धालु को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता अथवा खाद्य सामग्री को लेकर कोई शिकायत हो, तो वह एप के माध्यम से सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है।

देवेन्द्र पाल सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल स्वच्छ एवं अधिकृत स्थानों पर ही भोजन ग्रहण करें तथा किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी शंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रावणी मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष आयोजित “जीरो वेस्ट महोत्सव” की भावना के अनुरूप खाद्य सुरक्षा विभाग स्वच्छता, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाओं को भी बढ़ावा दे रहा है। भोजन वितरण स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग को न्यूनतम रखने तथा स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे “भक्ति भी, प्रकृति भी – आस्था भी, जिम्मेदारी भी” के संदेश को अपनाते हुए स्वच्छता बनाए रखें, खाद्य सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे श्रावणी मेला एवं कांवड़ यात्रा सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

— सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×