Spread the love

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

बागपत 26 जुलाई 2026—- परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक श्रावण मास मेला-2026 एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन बागपत स्थित नटराज हॉल में जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की । गोष्ठी में पुरा महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, कांवड़ शिविर संचालक, डीजे संचालक, जनपद के संभ्रांत नागरिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविर संचालकों को निर्देशित किया कि शिविरों में श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि ध्वनि स्तर एवं अन्य मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी शिविर संचालकों एवं आयोजकों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
गोष्ठी के दौरान मंदिर समिति, शिविर संचालकों एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी से आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं बागपत पुलिस श्रावण मास मेला-2026 एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित, भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर सुनिश्चित कर रहे हैं।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×