Spread the love

माय भारत का ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान शुरू, आठ प्रतियोगिताओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका

नशा मुक्त युवा अभियान को लेकर बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

बागपत 24 जुलाई 2026 — अगर आप गाना गाते हैं, नृत्य करते हैं, कविता लिखते हैं, पेंटिंग बनाते हैं, दमदार भाषण देते हैं या सोशल मीडिया पर रील बनाने का हुनर रखते हैं तो यह मौका आपके लिए है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय मंच दे रही है। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिले के युवा 29 जुलाई तक माय भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर पंजीकरण कर आठ अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर विजेता राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे।

आज माय भारत केंद्र कार्यालय बागपत में आयोजित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की बैठक में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आँचल श्योराण ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। यदि यही युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा समाज और देश के विकास में लगाएंगे तो विकसित भारत का सपना तेजी से साकार होगा। इसी उद्देश्य से पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतियोगिताओं के साथ बड़े स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं माइम, पेंटिंग, वाद-विवाद, 60 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म या रील, स्लोगन लेखन और स्लैम पोएट्री जैसी कुल आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनके विस्तृत दिशा निर्देश माय भारत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। प्रतियोगिताओं का विषय नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका रहेगा। जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

माय भारत से आँचल श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर करना अनिवार्य है। प्रत्येक युवा केवल एक प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। जिला स्तर पर विषय विशेषज्ञों की ज्यूरी प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी, जिसमें विषय की समझ, रचनात्मकता, प्रस्तुति और नशामुक्त भारत का संदेश प्रमुख आधार होंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले में नशा मुक्त शपथ, युवा क्लबों का गठन, नशा मुक्त मित्र तैयार करना, पीयर सपोर्ट ग्रुप बनाना, फिट इंडिया के तहत खेल गतिविधियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान, ग्राम स्तर पर नशा मुक्त संकल्प सभाएं, सिग्नेचर वॉल और सोशल मीडिया जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। युवाओं को पोस्टर, वीडियो, रील और अन्य डिजिटल सामग्री तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक नशामुक्त भारत का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक गांव में नशा मुक्त संकल्प सभा आयोजित होगी। वहीं जिन गांवों, विद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा संस्थानों में 90 प्रतिशत से अधिक लोग स्वेच्छा से नशामुक्त भारत की शपथ लेंगे, उन्हें “नशा मुक्त संस्थान” अथवा “नशा मुक्त गांव” का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

वहीं जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा कॉन्क्लेव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में देशभर के श्रेष्ठ युवा एक मंच पर जुटेंगे और नशामुक्त भारत के संकल्प को नई दिशा देंगे।

बैठक में माय भारत केंद्र ने जिले के महाविद्यालयों, युवा क्लबों, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सहित सभी युवा संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही युवाओं से कहा गया कि वे 29 जुलाई तक पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर न गंवाएं और नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों में अमन कुमार, सुषमा, गुलफ़सा, नितिन, शाकिर, प्रिया, कार्तिक, शादाब, शिवम, आसिफ, राहुल, हर्ष भारद्वाज तथा दानिश, साहिल, हारून हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्तीफा हो गया लेकिन अब मोदीजी अमितशाह के साथ देश के तमाम नेताओं को हटा कर देश मैं एक स्वछ नेताओं को त्यार करने के लिए देश मैं एक आंदोलन जरूरी हैदोस्तो साथ ही देश मैं संविधान का शासन भी जरूरी है क्योंकी यह हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष जो जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए कह रहा है इन सनातन विरोधियों को ठीक किया जायेगा जब तक इनको ठोकेंगे नहीं बापस लौटेंगे नहींक्या यह सब देश के प्रशासन को दिखाई नहीं देता यह एक अपराध है लेकिन इन अपराधियों के लिए कोई कानून नहीं हैदोस्तो भले ही देश के शिक्षा मंत्री नें त्यागपत्र दे दिया हो लेकिन इससे वेरोजगारी महंगाई भ्रस्ट व्यवस्था किसानों की समस्याएँ देश की आर्थिक स्तिथि देश के ऊपर कर्ज कुछ भी ठीक नहीं हुआ हैदोस्तो जब तक देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदला नहीं जायेगा तब तक कुछ भी ठीक नहीं होगादोस्तो सीघ्र ही ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संभल और कांग्रेस मिलकर देश मैं मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संभल कलेक्ट्रेट से शुरू करेंगे आंदोलनठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक जो रेलवे रोड गुरूद्वारे के सामने हुईबैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन नें कीबैठक मैं विनोद साथी पीतंबर सिंह झम्मन सिंह यादव जहारत अली ओमप्रकाश रतिराम महावीर सिंह आराम सिंह सामनती लाल पदम सिंह सतेन्द्र कुमार शर्मा राजपाल सिंह और रामोतार नें अपने विचार रखेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिबारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×