Spread the love

जिलाधिकारी ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और श्रद्धालुओं की मंगलकामना की

बागपत 24 जुलाई 2026, —आगामी श्रावण मास मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने प्रसिद्ध परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर का भ्रमण कर मेला परिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मेला अवधि के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और श्रद्धालुओं की मंगलकामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर, संपर्क मार्गों एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परशुरामेश्वर पुरा महादेव का ऐतिहासिक श्रावण मेला इस वर्ष ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल मेला उपलब्ध कराना है।
श्रावण मास की तैयारियों के क्रम में जनपद की विभिन्न सीमाओं से परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर मंदिर की थीम पर आधारित आकर्षक साइनेज बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इन बोर्डों पर “परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर, जनपद बागपत में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है” संदेश अंकित किया गया है।
इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर दिशा-सूचक साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिन पर मंदिर तक पहुंचने की दिशा एवं शेष दूरी स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सरल एवं सुगम हो सके। सभी साइनेज बोर्डों पर कांवड़ यात्रा ऐप का क्यूआर कोड भी अंकित किया गया है, जिसे स्कैन कर श्रद्धालु यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास मेला-2026 को भव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि लाखों शिवभक्तों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक स्वच्छ, सुरक्षित और यादगार धार्मिक अनुभव प्राप्त हो।

इस अवसर पर बागपत एसडीएम दिग्विजय सिंह ,महेश चंद्र गॉड खंड विकास अधिकारी पिलाना सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे ।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×