Spread the love

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयनित एक महिला वोकेशनल ट्रेनर (व्यावसायिक प्रशिक्षक) से जॉइनिंग के नाम पर अश्लील हरकत करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित तहरीर पर नई मंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 75 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है और कॉलेज की प्रधानाचार्या व बाबू की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जॉइनिंग कराने पहुंची थी पीड़िता
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में आउटसोर्सिंग के जरिए इंटर कॉलेजों में वोकेशनल ट्रेनरों की भर्ती निकाली गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जुलाई 2026 को डीआईओएस कार्यालय से चयनित अनुसूचित वर्ग की पीड़िता शिल्पा (बदला हुआ नाम) को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
21 जुलाई को जब पीड़िता अपने पति के साथ नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज पहुंची, तो वहां मौजूद बाबू दिनेश कुमार ने प्रधानाचार्या के अनुपस्थित होने की बात कहकर अगले दिन बुलाया। 22 जुलाई को पहुंचने पर प्रधानाचार्या राजेश कुमारी और बाबू ने पीड़िता से कहा कि नियुक्ति का अंतिम फैसला कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग के हाथ में है, इसलिए उन्हें प्रबंधक से ही मिलना पड़ेगा।
अकेले कमरे में आइए, तभी होगी जॉइनिंग’
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार को जब वह अपने पति के साथ फिर कॉलेज पहुंची, तो प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग ने पति को बाहर बैठने के लिए कहा और महिला को अकेले अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि कमरे के अंदर पहुंचते ही प्रबंधक ने अश्लील बातें और हरकतें शुरू कर दीं।
प्रबंधक ने साफ शब्दों में कहा कि यदि उन्हें नौकरी चाहिए तो पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे, तभी जॉइनिंग मिलेगी। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे नौकरी न मिलने और परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
हिम्मत जुटाकर पहुंचीं थाना, मुकदमा दर्ज होते ही प्रबंधक गिरफ्तार
घटना से बेहद आहत महिला ने अपने पति के साथ नई मंडी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया और आरोपी प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों, कॉलेज की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी और बाबू की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पहले भी विवादों में रहे हैं अरविंद गर्ग, बुढ़ाना छात्र आत्मदाह में भी थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार गर्ग केवल वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज के ही नहीं, बल्कि बुढ़ाना स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के भी प्रबंधक हैं। इससे पहले बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा ने कथित तौर पर फीस उत्पीड़न से आहत होकर कॉलेज परिसर में आत्मदाह कर लिया था। उस वक्त भी छात्र की मौत के मामले में प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग और तत्कालीन प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब एक बार फिर महिला वोकेशनल ट्रेनर के साथ अश्लील हरकत और ऑनर/नौकरी के बदले यौन शोषण के आरोप में उनकी गिरफ्तारी से जनपद भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×