Spread the love

– फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में होगी विशाल जनसभा, नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

– लेडी लॉयल अस्पताल और सीएम ग्रिड रोड सहित 292 करोड़ की 36 विकास कार्यों का शिलान्यास

– पालीवाल पार्क सौंदर्यीकरण, सीएम ग्रिड रोड व जिला कारागार बैरक समेत 17 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

आगरा, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ताजनगरी को 342 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 53 बड़ी विकास परियोजनाओं की शानदार सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसी विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे, जहां वे प्रशासनिक और विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा आगरा के विकास को गति देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री के सुरक्षित आवागमन के लिए टाटा मैदान और खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज परिसर में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। शुक्रवार को दिनभर जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का अंतिम जायजा लिया।

इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी कई विभागों की 292.40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें स्वास्थ्य और शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े कार्य शामिल हैं। प्रमुख रूप से 93.81 करोड़ रुपये की लागत से 150 बेड वाले लेडी लॉयल अस्पताल का निर्माण, 79.15 करोड़ से सुभाष पार्क- मारुति एस्टेट के बीच सीएम ग्रिड रोड और 65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डीआईओएस का नया भवन, श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास, वर्किंग वूमेंस हॉस्टल और बल्केश्वर थीम पार्क का पुनर्निर्माण कार्य भी शामिल है।

17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री 50.06 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इनमें बंदियों की सहूलियत के लिए जिला कारागार में लगभग 8 करोड़ रुपये से बनी नई बैरकें शामिल हैं। इसके अलावा खंदारी बापू नगर में 57 लाख से बनी सीसी सड़क, 4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क का विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य और सिकंदरा में करोड़ों रुपये की लागत से बनी आरसीसी पुलिया व डक्ट का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

(बॉक्स)

मेट्रो, स्मार्ट सिटी और ‘ग्रेटर आगरा’ से आधुनिक और उद्योगों का नया हब बनी ताजनगरी

आगरा। बीते 9 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगरा जनपद ने विकास की नई इबारत लिखी है। ताजनगरी अब केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तेजी से एक आधुनिक और औद्योगिक शहर के रूप में विकसित हुई है।

योगी सरकार द्वारा इन 9 सालों में कई ऐतिहासिक परियोजनाएं धरातल पर उतारी गईं। इनमें शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बदलने वाला आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने वाली गंगाजल परियोजना सबसे प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त व्यवस्थित शहरी विस्तार के लिए 5,142 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘ग्रेटर आगरा’ (10 हाई-टेक टाउनशिप) और ‘अटलपुरम’ जैसी महात्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं की शुरुआत की गई है।

बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए आगरा सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) के नए टर्मिनल का निर्माण, छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, ओडीओसी योजना से पेठा, गजक, आगरा का पराठा से आगरा के व्यंजनों और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत लेदर व हैंडीक्राफ्ट उद्योग को नई संजीवनी दी गई है। इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के आधुनिकीकरण और सीएम ग्रिड रोड जैसी सुविधाओं ने आगरा को पश्चिमी यूपी का एक प्रमुख आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्तीफा हो गयालेकिन अब मोदीजी अमितशाह के साथ देश के तमाम नेताओं को हटा कर देश मैं एक स्वछ नेताओं को त्यार करने के लिए देश मैं एक आंदोलन जरूरी हैदोस्तो साथ ही देश मैं संविधान का शासन भी जरूरी है क्योंकी यह हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष जो जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए कह रहा है इन सनातन विरोधियों को ठीक किया जायेगा जब तक इनको ठोकेंगे नहीं बापस लौटेंगे नहींक्या यह सब देश के प्रशासन को दिखाई नहीं देता यह एक अपराध है लेकिन इन अपराधियों के लिए कोई कानून नहीं हैदोस्तो भले ही देश के शिक्षा मंत्री नें त्यागपत्र दे दिया हो लेकिन इससे वेरोजगारी महंगाई भ्रस्ट व्यवस्था किसानों की समस्याएँ देश की आर्थिक स्तिथि देश के ऊपर कर्ज कुछ भी ठीक नहीं हुआ हैदोस्तो जब तक देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदला नहीं जायेगा तब तक कुछ भी ठीक नहीं होगादोस्तो सीघ्र ही ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संभल और कांग्रेस मिलकर देश मैं मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संभल कलेक्ट्रेट से शुरू करेंगे आंदोलनठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक जो रेलवे रोड गुरूद्वारे के सामने हुईबैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन नें कीबैठक मैं विनोद साथी पीतंबर सिंह झम्मन सिंह यादव जहारत अली ओमप्रकाश रतिराम महावीर सिंह आराम सिंह सामनती लाल पदम सिंह सतेन्द्र कुमार शर्मा राजपाल सिंह और रामोतार नें अपने विचार रखेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिबारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×