*25- जुलाई - शनिवार*
👇
==============================
अनशन टूटा-आंदोलन जारी: शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर डटी सीजेपी, आज और कल भीड़ बढ़ने के आसार
पीएम मोदी ने देर रात फिर पोस्ट किया Insta वीडियो, युवाओं को कहा- थैंक्यू फ्रेंड्स
1 प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पिछली रात युवाओं से मिलने और उनकी बातें सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं ने खुलकर अपने विचार रखे और कई रचनात्मक सुझाव दिए। उन्होंने इन सुझावों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी युवाओं का दिल से धन्यवाद किया।
2 क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी,CJP-सरकार के बीच तीसरे दौर की अहम वार्ता आज, टिकीं देशभर की निगाहें,
3 आक्रोश का असर: कॉकरोचों ने परीक्षा लेने वालों की करा दी बड़ी सफाई, अब बड़ा सवाल- प्रधान को लेकर क्या होगा आज?
4 एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
5 पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 27 जुलाई को संसद में पेश हो सकता है; पीएम मोदी का कल आधी रात मैसेज- सख्त कानून लाएंगे
6 सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
7 ‘रील्स बनाएं, इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहें’, पीएम मोदी की मंत्रियों को हिदायत, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
8 राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें, उनकी वजह से हजारों लोग सड़क पर; पैलेट गन से घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए
9 केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया। बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे।
10 रवनीत सिंह बिट्टू पहले ही कह चुके हैं कि अब वह पंजाब की राजनीति पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें राज्य में बड़ा चेहरा बना सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाकर पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
11 दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 216 क्रिमिनल शामिल, सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज की जांच में पहचान हुई
12 अब सोशल-मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे कोर्ट की कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- न्यायालय 24×7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं
13 दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने छात्रों से घर वापस लौटने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी। अब दावा किया जा रहा है कि सलमान के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन पर डटे रहने की अपील की है
14 सीएम योगी बोले: कांवड़ यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल
15 लाहौल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास शुक्रवार को पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। कुल 13 लोगों की मौत हुई है
16 देश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की कमी घटकर 17 प्रतिशत रह गई है। 24 से 29 जुलाई के बीच कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है
17 भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। शनिवार का मैच जीतकर श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे।
18 ईरान के पास LPG टैंकर पर हमला: 28 भारतीय थे सवार, जयशंकर बोले-‘जहाजों पर हमले मंजूर नहीं’
19 भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल, झंडू कुमार को पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज, 190 kg का वजन उठाया; बॉक्सिंग में जादुमणि जीते
===============================