Spread the love

बागपत 23 जुलाई 2026—
जनपद बागपत में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एवं विशाल कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा लगातार संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है तथा विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिविरों, मेला परिसर, मंदिरों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां प्रमुख स्थानों पर हर समय उपलब्ध रहें तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में उपलब्ध 11 फायर ब्रिगेड वाहन एवं 2 फायर बाइक को कांवड़ यात्रा एवं मेला क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार रणनीतिक रूप से तैनात किया जाएगा। फायर बाइक का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाएगा जहां बड़े वाहनों की पहुंच कठिन है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य, अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग, भीड़ नियंत्रण तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान विभाग की टीमें 24 घंटे सतर्क रहेंगी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अग्निशमन विभाग द्वारा सभी आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों को पूर्ण रूप से तैयार रखा गया है, जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति का तत्काल एवं प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु जनपद बागपत से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। फायर संबंधित किसी भी समस्या के लिए 101 नंबर पर आप कॉल कर सकते हैं।Fire emergency numbers
Fire station Baghpat-7839861668
Fire station baraut-9454418753
Fire station khekra-9454418386
Chief fire officer Cug-7839861582,9807855196
जिला प्रशासन बागपत कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से कृतसंकल्पित है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई60 चालान, 8 ओवरलोड वाहन चालान/सीज, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 7 बुलेट पर कार्रवाईजनपद बागपत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विपिन कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सहारनपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा नो पार्किंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 60 चालान किए गए।इसके अतिरिक्त 8 ओवरलोड वाहनों के चालान/सीज की कार्रवाई की गई। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 7 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध चालान करते हुए उनके साइलेंसर बंद/हटाने की कार्रवाई भी की गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

आज दूरभाष के माध्यम से कस्बा बुढाना के सैनी बाजार में पानी के रिसाव के कारण 17 से 18 मकानों और दुकानों में पानी की वजह नींव खिसकने की सूचना प्राप्त हुई।तत्काल डॉ सोनू कश्यप ने मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी बुढ़ाना से फोन पर वार्ता की जिस पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार अमन कुमार व नगर पंचायत बुढाना की टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम क्षतिग्रस्त दुकान और मकानों का निरीक्षण कराया और कहा कि हमें हाल की में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में हुई घटना से सबक लेने की आवश्यकता है। ये सभी पीड़ित पिछले 5 दिन से अपनी समस्या के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे है फिर भी समाधान नहीं हुआ। यदि इन मकानों के क्षतिग्रस्त होने की वजह तलाश कर जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो होने वाली किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। मौके पर भाई अजय संगल जी (सभासद), राजेंद्र वर्मा,कुणाल,रामू कश्यप, दीपक वर्मा, शुभम कश्यप, प्रशांत कश्यप आदि रहे।

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×