Spread the love

कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश: बरनावा आश्रम से कांवड़ मार्ग तक सड़क व प्रकाश व्यवस्था होगी सुदृढ़

बागपत, 20 जुलाई 2026—
श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि जनपद में आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विद्युत विभाग द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। जनपद में विद्युत पोलों की टेपिंग की जा रही है, जिससे करंट प्रवाहित होने की किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही जमीन पर स्थापित ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे।
अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद में कुल 3200 विद्युत पोलों की टेपिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी विद्युत पोल बिना टेपिंग के नहीं रहना चाहिए तथा सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि मेला परिसर में 600 मीटर विद्युत केबल बिछाई गई है। पूर्व में खुले रहने वाले विद्युत तारों को पूरी तरह कवर कर दिया गया है, जिससे विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो सके।
जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा एवं मेले को सुरक्षित, स्वच्छ, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार कार्य कर रहा है। प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बरनावा आश्रम से कांवड़ मार्ग तक जाने वाले मार्ग पर सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर उच्च गुणवत्ता की सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पूरे मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक तीसरे विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा आवश्यक स्थानों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग प्रकाशमय होना चाहिए, जिससे रात्रि के समय भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने देना है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा नियमित रूप से उनकी निगरानी भी की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं मजबूती के साथ तैयार है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×