रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में रहते हैं। हालांकि, वह अक्सर भारत आते रहते हैं और फिलहाल भारत में ही हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यार, मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं। इसलिए मैं राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान नहीं देता। हम तो सिर्फ ऑब्जर्व करते हैं और सीखते हैं। जिंदगी में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिल रहा है।”
इसके बाद उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस पूरे मामले से क्या सीखा और क्या ऑब्जर्व किया। इस पर विवेक ओबेरॉय ने कहा, “मैंने यही ऑब्जर्व किया कि यह भी एक नया अनुभव था। मुझे लगता है कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में हर आवाज को अपनी जगह मिलनी चाहिए। अगर लोगों ने अपनी आवाज उठाई है, तो यह एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी है।”
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दुबई में रहने वाले विवेक ओबेरॉय का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग विवेक का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर विवेक ओबेरॉय के इस बयान को लेकर आपकी क्या राय है?
#VivekOberoi#SonamWangchuk#trendingnow
See less