Delhi viral बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। शेखर सुमन ने कहा कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जी कई दिनों से जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अनशन पर बैठे हैं। मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है? एक इंसान देश और समाज की बेहतरी के लिए अनशन पर बैठा है। स्टूडेंट्स के फ्यूचर के लिए अनशन पर बैठा है। शिक्षा के चरमराते ढांचे को संभालने के लिए अनशन पर बैठा है और व्यवस्था चैन से लेटी हुई है। वो व्यवस्था जो ना सिर्फ गूंगी, बेहरी और संवेदनहीन है, बल्कि तंग दिल, संग दिल और बेदिल है। थके हुए ऊर्जाहीन शरीर में भले ही शक्ति ना हो, लेकिन देश के लाखों युवाओं की वो ताकत है। अगर गौर से देखा जाए, तो हम सब जिंदा लाशों में वो एक अकेला जीवित है। मैं हैरान हूं ये देखकर कि कोई हैरान क्यों नहीं है?