लखनऊ 16.7.26,
यदि आपने वास्तव में सत्ता और अपने शीर्ष अधिकारियों की किसी नीति या बैठक का विरोध किया है, तो जहाँ तक आपकी कानूनी और आधिकारिक जिम्मेदारियाँ अनुमति देती हैं, जनता के सामने वे तथ्य भी रखें जिनके बारे में लोगों को जानने का अधिकार है।
आम नागरिकों को भी यह समझने का अवसर मिलना चाहिए कि जो राजनीतिक दल दूसरों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देता है, वह स्वयं अपने आचरण और निर्णयों में उन मानकों पर कितना खरा उतरता है।
लोकतंत्र में सवाल पूछना और जवाबदेही की अपेक्षा करना हर नागरिक का अधिकार है।
वर्तमान सरकार के रवैये से स्पष्ट है कि सेना के मामले में और सैन्य अधिकारियों के राय को सेना के प्रति कितना अहमियत है।सैन्य अधिकारियों को देश के सुरक्षा के प्रति जैसे संकेत मिले कि कुछ नेगेटिव होगा ,को तत्काल तर्कपूर्ण ढंग से असहमति व्यक्त करनी ही चाहिए।जिससे सैन्य अधिकारियों पर कारगिल जैसे आरोप ना झेलने पड़े।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के समस्त पदाधिकारी गण,
आप अवगत होना चाहे कि उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय राजेंद्र पाल गौतम जी की अध्यक्षता में कल अपराह्न दिनांक १५०७२६ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सभी विभागों ,प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई थी।
निर्देश प्राप्त हुआ कि सभी पदाधिकारी गण अपने स्तर पर संगठन को बूथ स्तर से जिले स्तर पर मजबूत करे।आगामी विधान सभा चुनाव सन्निकट है।
यह भी अवगत होना चाहे कि अक्टूबर मास के पहले सप्ताह में शहीद सैनिकों,के वीर नारियों का सम्मान समारोह लखनऊ में आयोजित होना है,जिसमें उनके सभी प्रबन्ध के साथ सम्मानित किया जायेगा।आप सभी अपने जिले के सभी वर्तमान में आ सकने वाले वीर नारियों,जिनके खर्चे प्रदान किये जायेंगे कि सूची जिसमें पति का नंबर,नाम,,वीर नारी का नाम, ऑपरेशनका नाम,शहीद,तिथि,पूरा पता पिन कोड नंबर सहित ,वीर नारियों का मोबाइल नंबर, व्हॉट्सऐप नंबर सहित टाइप कराकर PDF भेजना हमारे व्हाट्स ऐप्स पर भेजने का कष्ट करेंगे।
सुभाष मिश्र वरिष्ठ वाइस चेयरमैन संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग लखनऊ
दिनांक:१६०७२६
९४२५७१६९३३