राजस्व वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें : जिलाधिकारी
आइजीआर पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का समय से हो निस्तारण
बागपत 14 जुलाई 2026—-जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वादों की धारा-वार समीक्षा, कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा, सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व कार्यों की प्रगति तथा राजस्व विभाग से संबंधित विभागों के आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा अमीन को गांव में भेजा जाए और तहसीलदार भी बड़े बकायेदारों पर छापेमारी करें और गांव में एलाउंसमेंट अवश्य होना चाहिए और बड़े बकायदारों पर भी प्रभावी कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा बड़े बकायेदारों के तहसील के बोर्ड पर भी फोटो सहित नाम मोबाइल नंबर लिखवाए जाएं उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की वसूली में अगर कोई भी लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा खनिज देय, व्यापार कर, बैंक ,स्टाफदेय,वसूली में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी राज्यसभा के अधिकारियों को निर्देशित दिए कि एसडीएम तहसीलदार भी गाड़ियों की चेकिंग करें और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ संबंध में स्थापित कर सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ओवरलैंडिंग गाड़ियों स्कूल फिटनेस वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) वसूली की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा राजस्व वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।
उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले असंतुष्ट फीडबैक का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर असंतुष्ट फीडबैक लंबित नहीं रहना चाहिए तथा शिकायतों का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों पर जांच है उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने आमीनों को नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर वसूली कार्य में तेजी लाने तथा राजस्व संबंधी मामलों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, जिला आबकारी नवीन कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, समस्त एसडीएम तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत