योगेश चौहान चदौली
यूपी: कानपुर में एक शख्स ने अपने परिवार की बच्चियों और महिलाओं का वॉशरूम में कई अश्लील वीडियो बनाए और इन अश्लील वीडियोज और फोटोज को गूगल ड्राइव में सेव कर लिया।
गूगल ने NCRP पोर्टल के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस आईपी (IP) एड्रेस की मदद से फोन ट्रेस कर पाई और फिर रिश्तों को कलंकित करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 24-25 साल बताई जा रही है।