Spread the love

नितिन कुमार सिंह, बागपत/बड़ौत/गुराना। 05 जुलाई को अक्षरधाम दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे कॉरिडोर से बड़ौत-गुराना मार्ग या बड़ौत-बिनौली राज्य मार्ग को जोड़ने के लिए इंटरचेंज (कट) या गुराना मार्ग से बिजरोल टोल तक सर्विस रोड की मांग को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने शनिवार और रविवार की आधी रात 12 से 1 बजे तक सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बड़ौत-सराय मार्ग पर कॉरिडोर के नीचे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि अक्षरधाम-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि बड़ौत-बिनोली-मेरठ राज्य मार्ग अथवा बड़ौत-गुराना सराय जनपद मार्ग पर एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कट (इंटरचेंज) दिया जाए। यहाँ से लगभग 200 मीटर नवीन मंडी स्थल बड़ौत, 20 किलोमीटर महाभारत कालीन लाक्षागृह, 20 किलोमीटर ऎतिहासिक पुरामहादेव मंदिर जहाँ 20 से 25 लाख शिव भक्त जल चढाने पहुँचते है। 20 किलोमीटर सोनीपत व पानीपत, 3 किलोमीटर बड़ौत शहर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर गाज़ियाबाद आदि जनपद भी है। 55 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ यानि चार राज्यों के लोग यहाँ से आसानी से व सुरक्षित आ जा सकते है। यदि कट संभव नहीं है तो बड़ौत-बिजरोल मार्ग टोल प्लाजा से बड़ौत-गुराना मार्ग तक सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरने पर एनएचएआई अधिकारियो को छोड़कर सभी जिम्मेदार पहुंचे और भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🍃 Arogya🍃मोटापा(वजन) कम करने का तरीका, ध्यान से पढें——————————-सबसे पहले यह जान लें कि खाना कम खाने से, बहुत अधिक व्यायाम करने से, या दौड़ लगाने से यदि आप समझते है कि वजन या पेट कम हो जायेगा तो आप बिलकुल गलत है इन सब चीजों से बहुत मामूली सा असर पड़ता है और यदि किसी कारण से आपने बीच में बंद कर दिया तो कुछ ही दिनों में पहले से भी बुरा हाल हो जाता है । जबतक जिन कारणों से आपको ये समस्या हुयी है वो आप बन्द नही करेंगे आप कुछ भी करलें कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा । मोटापा या वजन बढ़ने के पीछे जो सबसे मुख्य कारण होता है वो आपका पाचन तंत्र का ठीक न होना और दूसरा कुछ ऐसी चीजों का सेवन जो आपके शरीर में फैट को बढाती है । इतना ही नहीं इन्ही दो कारणों से हमारे शरीर में 103 से ज्यादा रोग आते है इन 103 रोगों में सभी मुख्य मुख्य रोग शामिल है। अर्थात यदि आपने आगे बताये गए नियमो का पालन किया तो आप न सिर्फ मोटापे और अधिक वजन की समस्या से मुक्त हो जाएंगे साथ ही साथ भविष्य में कभी बीमार नहीं पड़ेंगे और आपको कोई रोग भी नहीं होगा । यह नियम सभी के लिए समान है 2 साल की उम्र से लेकर 100 साल तक।

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×