बागपत 29 जून 2026
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विपिन कुमार ने आज जनपद बागपत में मोडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर के विरुद्ध चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत आज प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को मोडीफाइड साइलेंसर पाए जाने पर सीज किया गया, जबकि 5 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत 70 से अधिक वाहनों के चालान किए गए।
साथ ही, बिना मानक के संचालित 01 जुगाड़ वाहन को निरुद्ध कर स्क्रैप सेंटर भेजा गया, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके एवं अवैध वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे वाहनों में मोडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करें।
सूचना विभाग बागपत
