Spread the love

योजनाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर, कल से कलेक्ट्रेट लोकमंच पर विशेष प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ

जनकल्याण से जनविश्वास तक की कहानी बताएगी प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट रहेगा आकर्षण का केंद्र

बागपत, 16 जून 2026 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बागपत में विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 जून से 20 जून तक कलेक्ट्रेट लोकमंच पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे बागपत और देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों को चित्रों, पोस्टरों, स्टैंडी, एलईडी डिस्प्ले और विशेष सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को न केवल सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी बल्कि वे अपने जनपद और प्रदेश में हुए विकास कार्यों से भी सीधे जुड़ सकेंगे।

जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि यह प्रदर्शनी जनसहभागिता को बढ़ावा देने और विकास की यात्रा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं तथा प्रबुद्धजनों से प्रदर्शनी में पहुंचकर विकास की इस प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का भ्रमण जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और जनपद के यूथ आइकॉन द्वारा भी किया जाएगा। इससे युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

17 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह के अवसर पर आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित विशेष पुस्तिकाएं, सूचना सामग्री तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह आयोजन विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी पहलों और उत्तर प्रदेश की विकासगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×