Spread the love

आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, बागपत के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 15.06.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डी. पी.सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत छापेमारी कार्यवाही कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने लिए गए,कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है …

  1. संजय सैनी की दुकान, सब्जी मंडी नेहरू रोड बड़ोत से टोमेटो सॉस का विधिक नमूना लिया एवं 112 लीटर टोमेटो सॉस ( मूल्य ₹ 6160/-) को मौके पर ही नष्ट कराया ।
  2. शिव फूड्स बिजवाड़ा बड़ोत से नींबू अचार का विधिक नमूना लिया।
  3. रामबाग कॉलोनी बड़ौत स्थित अमित गोयल की दुकान से एगलेस मेयोनेज़ का विधिक नमूना लिया।
  4. दिल्ली सहारनपुर रोड, बड़ोत स्थित एस.एम.सी. लिमिटेड की चिलिंग यूनिट से मिश्रित दूध का विधिक नमूना लिया।
  5. हिमांशु किराना शॉप रटोल से टोमेटो केचप का विधिक नमूना संग्रहित । उपरोक्त संग्रहित विधिक नमूनो को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम ‌विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll डी.पी.सिंह ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञदत्त आर्य एवं निधि रानी उपस्थित रही।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद-बागपत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

एक चूहा एक कसाई के घर में बिल बना कर रहता था।एक दिन चूहे ने देखा कि उस कसाई और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं। चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है।उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक चूहेदानी थी।ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है।कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? मुझे कौन सा उस में फँसना है?निराश चूहा ये बात मुर्गे को बताने गया।मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा : जा भाई, ये मेरी समस्या नहीं है।हताश चूहे ने बाड़े में जा कर बकरे को ये बात बताई… और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा।उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई, जिस में एक ज़हरीला साँप फँस गया था।अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर उस कसाई की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डस लिया।तबीयत बिगड़ने पर उस व्यक्ति ने हकीम को बुलवाया। हकीम ने उसे कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी।कबूतर अब पतीले में उबल रहा था।खबर सुनकर उस कसाई के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे जिनके भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन उसी मुर्गे को काटा गया।कुछ दिनों बाद उस कसाई की पत्नी सही हो गयी, तो खुशी में उस व्यक्ति ने कुछ अपने शुभचिंतकों के लिए एक दावत रखी तो बकरे को काटा गया।चूहा अब दूर जा चुका था, बहुत दूर!अगली बार कोई आपको अपनी समस्या बतायेे और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है, तो रुकिए और दुबारा सोचिये। एससी की समस्या को एसटी, ओबीसी अपनी समस्या समझें। एसटी की समस्या को एससी ओबीसी अपनी समस्या समझें । ओबीसी की समस्या को एससी एसटी अपनी समस्या समझें।समाज का एक अंग, एक तबका, एक नागरिक खतरे में है तो पूरा समाज व पूरा देश खतरे में है।अपने-अपने दायरे से बाहर निकलिये। स्वयं तक सीमित मत रहिये। सामाजिक बनिये !!

sbobet88

×