Spread the love

बागपत, 15 जून 2026—
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला के जनपद बागपत भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जून 2026 को महिला जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई से होगा। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट लोकमंच पर जागरूकता चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, महिला कल्याण एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर महिलाओं को प्रदान की जाएगी और महिला आयोग की सदस्य केडवा बृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं, प्रचार-प्रसार एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×