आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल बागपत के आदेश पर मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत बागपत में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll डी. पी .सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कार्यवाही कर 06 नमूने लिए। कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है…
- यूपीएसआईडीसी बागपत से धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित,
2.महेश की मसाला चक्की ,मंडी सुल्तानगंज थाना बड़ोत से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। - यूपीएसआईडीसी बागपत से धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित ।
- गिल गोल्ड मसाले(नितिन कुमार गिल )से लाल मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर का नमूना लिया।
5.शिव शंकर , मंडी सुल्तानगंज, बड़ोत के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर नमूना लिया। सहायक आयुक्त (खाद्य)ll ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया ,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बागपत।
