बागपत 12 जून 2026—
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग, जनपद बागपत द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु बागपत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितलाभ वितरण तथा श्रमिकों एवं आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। सहायक श्रम आयुक्त, एम0एल0पाल ने बताया कि बाल श्रम न केवल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास में बाधक है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी व्यवसाय या प्रक्रिया में कार्य कराना दण्डनीय अपराध है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं नियोक्ताओं को बाल श्रम न कराने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की शपथ दिलाई गई। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल श्रम विभाग अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें। श्रम विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास एवं शिक्षा की व्यवस्था हेतु शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ एवं शिक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। सहायक श्रमायुक्त द्वारा सभी उपनियों से बाल श्रम नियोजित नही कराने की अपील की गयी। इस अवसर पर बागपत इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार मे गोष्ठी एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय के अध्यक्षता मे उनके कर कमलों द्वारा बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत स्कूल बैग प्रदान किये गए तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 04 आवेदकों को लाभ वितरित की गयी। इस अवसर पर सभी नागरिकों से बाल श्रम के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार गौड व सतीश चौहान एल0ए0डी0सी0एस0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत, अर्चना तिवारी, उपायुक्त जिला उद्योग विभाग बागपत, विनोद कुमार, प्रभारी थाना एच0टी0यू0 बागपत, अश्वनी र्श्मा, सचिव बागपत इण्डस्टीªज वेलफेयर एसोसिएशन व नीरज नैन, भट्ठा एसोसिएशन, सचिव आदि मौजूद रहें।
