Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

9:15 बजे की बड़ी खबरें

By Keshari Darpan
November 1, 2026 4 Min Read
0

➡️लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास गोली चली, दो लोगों के बीच विवाद में चली गोली, एक युवक के पैर में लगी गोली, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र की घटना

➡️लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में कार्रवाई की तैयारी, STF की 7 पेज की रिपोर्ट में 12 KGMU कर्मियों के नाम, रिपोर्ट सामने आने के बाद KGMU प्रशासन हरकत में, KGMU प्रशासन ने 6 नवंबर को बुलाई आपात बैठक, कार्यपरिषद की बैठक में आरोपी डॉक्टरों पर होगी चर्चा, डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला, आरोपी डॉक्टरों की जिम्मेदारियां वापस लेने की तैयारी, रिपोर्ट में कई बड़े छोटे अधिकारियों की भूमिका पर सवाल, 6 नवंबर की बैठक में आगे की कार्रवाई होगी तय

➡️दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, कस्टम विभाग ने 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद की, IGI एयरपोर्ट पर AIU टीम ने पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स, करीब 5 किलो संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त किया गया, युवक ने FMCG फूड पैकेट्स में छिपाकर रखी थी ड्रग्स

➡️बुलंदशहर: स्वाट टीम और पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश दीपक घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, चिंगरावठी चौकी क्षेत्र के स्कूल में चोरी में वांछित था, अवैध असलहा, कारतूस, टेंपो, चोरी का माल बरामद, बुलंदशहर के स्याना के थल तिराहे पर हुई मुठभेड़

➡️गाजियाबाद: गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में आजम की पेशी, PMLA कोर्ट में आज आजम को पेश करेगी ED, कल रामपुर से ED आजम को हिरासत में लिया था, जेल से बाहर निकलते ही ED ने हिरासत में लिया था, पेश करने से पहले आजम खां से ED पूछताछ करेगी, जौहर ट्रस्ट के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया था, 2019 में शिकायत पर ED ने केस दर्ज किया था, जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से ED ने पूछताछ की, आजम खां के करीबियों से भी ED ने पूछताछ की

➡️दिल्ली: रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों की बड़ी रैली, थोड़ी देर में अखिलेश जाएंगे खरगे के आवास, रैली में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

➡️आगरा: लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, कार चालक घायल, इलाज जारी, एत्मादपुर के छलेसर चौकी क्षेत्र में हादसा

➡️महोबा: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, राजा मोबाइल दुकान में लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई आग, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️अलीगढ़: 3 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, कोर्ट ने खैर पुलिस को दिए निर्देश, राजीव, प्रमोद गौड़, दिवाकर गौड़ पर मुकदमा, वीडियो में अश्लील टिप्पणियां जोड़कर वायरल करने का आरोप

➡️संभल: 50 वर्षीय व्यक्ति का खेत में मिला शव, तलाश करते मौके पर पहुंचे परिजन, मृतक के शरीर पर चोट के निशान, पुलिस शव पीएम को भेज जांच में जुटी, थाना असमोली क्षेत्र के गांव सैदपुर का मामला

➡️रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई मिनी बस पलटी, महिला, बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल, बस चालक को झपकी आने के चलते हादसा, मथुरा-वृंदावन के बाद काशी विश्वनाथ जा रहे थे, सभी यात्री कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लालगंज के ऐहार गंगा एक्सप्रेसवे की घटना

➡️सहारनपुर: एसपी देहात ने थाना नानौता पहुंचकर जायजा लिया, थाना कार्यालय के अभिलेखों की बारीकी से की जांच, संजय चौक पर पुलिस ड्यूटी की परखी मुस्तैदी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

➡️देहरादून: CM ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति, विरासत के संरक्षण का किया आह्वान, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगा बढ़ावा-CM, PM मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड-CM, 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी-CM

➡️बरेली: चोरी की 2 बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार, रघुनाथ और गौतम करते थे बाइक चोरी, 2 बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद, सुभाष नगर के मिलक रौंधी गांव से गिरफ्तारी

➡️सीतापुर: 13 परीक्षा केंद्रों पर हो रही PET की परीक्षा, तीन लेयर में हो रही अभ्यर्थियों की चेकिंग, जूते मोजे और गले पर पड़े धागे भी उतरवाए, दो पालियों में 11184 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 7 सीओ, 13 इंस्पेक्टर, 500 पुलिसकर्मी मुस्तैद

➡️एटा: चुरथरा के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, हादसे में तीन लोग हुए गंभीर घायल, घायलों को CHC चुरथरा में कराया भर्ती, एटा टूंडला मार्ग पर चुरथरा के पास की घटना

➡️फिरोजाबाद: नर्सिंग छात्रा प्रीति को न्याय दिलाने की मांग, न्याय दिलाने के लिए रातभर परिजनों का धरना, मैनपुरी से दफनाए शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे, जिला मुख्यालय के गेट पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन, परिजनों से शव लेकर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार, कॉलेज प्रबंधक यश और पिता सुरेश दक्ष पर मुकदमा, परिजनों का ऐलान न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, थाना मटसेना के नर्सिंग स्कूल में पढ़ती थी छात्रा

➡️लखनऊ: सआदतगंज इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद, 12 घंटे के अंदर चाकूबाजी की दूसरी वारदात, कल करीब 9 बजे एक की चाकू से हत्या की गई, रात 2 बजे चाकूबाजी की एक और घटना, आदर्श और उसके दोस्त के बीच गाली-गलौज, दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, घटना में दोनों गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡️गोरखपुर: CM योगी के दौरे का दूसरा दिन, CM ने की पूजा-अर्चना और गौ सेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, दूर-दूर से फरियाद लेकर आए फरियादी, CM ने एक-एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम

➡️देवरिया: मईल में हुए डबल मर्डर का खुलासा नहीं, विनय और वकील की हुई थी हत्या, हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, लहूलुहान हालत में मिला था दोनों का शव

➡️बदायूं: जहर देकर तीन पशुओं को मार डाला, अज्ञात लोगों ने पशुओं को मार डाला, 5 बीघा शिमला मिर्च को किया बर्बाद, पीड़ित किसान ने बिल्सी पुलिस को सूचना दी, 10 लाख रुपए का हुआ नुकसान-किसान वीरेंद्र, बिल्सी थाना क्षेत्र के बमेढ़ गांव का मामला.

Author

Keshari Darpan

Follow Me
Other Articles
Previous

Baghpat Khekda, 1 नवंबर 2026 को जैसे ही कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष रूपी कश्यप दिल्ली की राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाली 1 नवंबर 2026 की रैली में जाने लगी इस टाइम पुलिस घर पर आदम की और पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया

Next

शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वन्यजीवों की एक लाख से ज्यादा प्रजातियों का हो रहा कारोबार
  • एआई ने एक महीने में एंटीबॉडी के 35,000 डिजाइन बनाए, अब तेजी से बनेगी दवा
  • 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या: मुख्यमंत्री
  • शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..
  • 9:15 बजे की बड़ी खबरें

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme