कश्यप निषाद संगठन (संगठन भारत)
KashyapSamaj #Kashyap #Ekjuta #SocialAwareness #KashyapNishadSangathan #UnitedWeStand #SocialJustice
जागो कश्यप समाज जागो! अपनी सही पहचान, समाज को देगी महा-सम्मान!
सभी उत्तर प्रदेश के कश्यप, निषाद और स्वजातीय बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आने वाले जातीय जनगणना/सर्वेक्षण में हमारी एकजुटता और सही भागीदारी ही हमारे भविष्य की दिशा तय करेगी।
**हमें क्या करना है?
संवैधानिक दृष्टिकोण से अपने वास्तविक संख्या बल और सामूहिक राजनीतिक-सामाजिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए, सर्वेक्षण के समय अपनी जाति के कॉलम में *“कश्यप”* ही अंकित करवाएं!
इसमें कौन-कौन शामिल हैं?
कश्यप, कहार, धीवर आदि (जो वर्तमान में OBC की आधिकारिक सूची में हैं)।
बाथम, रायकवार आदि (जो किसी भी सूची में दर्ज नहीं हैं)।
⚠️ सावधान! एक छोटी सी भूल, बड़ा नुकसान कर सकती है:
कुछ लोग अनजाने में या किसी भ्रम के कारण अनुसूचित जाति (SC) की मझवार”आदि श्रेणियों में अपना नाम दर्ज करा देते हैं। याद रखें, ऐसा करने से बाद में SC (अनुसूचित जाति) का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाता है! इस भ्रम से दूर रहें और अपनी सही पहचान दर्ज कराएं!
कश्यप निषाद संगठन (संगठन भारत)
