Spread the love

कभी तंगी में घर-घर बेचे अखबार, आज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युवाओं की आवाज बने अमन

माय भारत से मिली पहचान, अब “कोई युवा पीछे न छूटे” के मिशन में जुटे अमन कुमार

अखबार पढ़कर योजनाओं से जुड़े अमन, अब देशभर के लाखों युवाओं को दिखा रहे नई राह

बागपत, 21 मई 2026 – कभी गांव-गांव साइकिल पर अखबार बेचने वाला बागपत का युवा आज देश के टॉप यूथ आइकॉन में शामिल होकर केंद्रीय युवा मंत्री संग युवाओं के भविष्य पर संवाद कर रहा है। जनपद बागपत के युवा अमन कुमार को विशेष आमंत्रण पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से संवाद का अवसर मिला, जहां उन्होंने जनपद बागपत में युवाओं से जुड़े अपने अनुभव, उपलब्धियां तथा नवाचारी प्रयासों को साझा किया।

केंद्रीय मंत्री ने अमन कुमार के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने के बावजूद अमन के संघर्ष, साहस और सफलता से सभी प्रेरित नजर आए। कभी साइकिल पर गांव-गांव अखबार बेचने वाले अमन आज देश के टॉप यूथ आइकॉन में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके योगदान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अमन कुमार के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव माय भारत से जुड़कर आया, जब डिप्टी डायरेक्टर अरुण तिवारी ने उनकी योग्यता एवं हुनर को पहचानकर आगे बढ़ने की राह दिखाई। इसके बाद अमन ने प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 से देशभर के 84 लाख युवाओं को शैक्षिक एवं करियर अवसरों से जोड़ा। वहीं बागपत प्रशासन संग स्वैच्छिक रूप से जुड़कर कांवड़ यात्रा एप, स्वीप बागपत एप, सूचना सेतु एप जैसे कई तकनीकी समाधान विकसित किए। योजनाओं से जुड़कर यूथ आइकॉन बने अमन अब एक मिशन में जुटे हैं कि कोई युवा पीछे न छूटे। इसके लिए वह युवाओं को माय भारत सहित सरकार के विभिन्न प्लेटफॉर्म की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

नई दिल्ली में अमन ने गांव, जनपद और प्रदेशभर के हजारों युवाओं से चिंतन कर 40 सुझावों का संकलन तैयार कर केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसकी डॉ. मनसुख मांडविया ने बेहद सराहना की और विकसित भारत के लिए युवाओं को पंच प्रण अपनाकर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। इस दौरान अमन कुमार ने जनपद बागपत के युवाओं के लिए एक विशेष ऑटोग्राफ भी प्राप्त किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत संगठन से जुड़कर अमन कुमार ने देशभर के लाखों युवाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाई, जिससे सभी प्रभावित नजर आए।

वहीं जनपद बागपत में अमन कुमार ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी संग अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को आगे बढ़ाने में बागपत प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। अमन कुमार पिछले पांच वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और माय भारत से सम्बद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में इस होनहार युवा ने उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पूरे प्रदेश के युवाओं के दल का नेतृत्व कर अपनी छाप छोड़ी।

अमन कुमार ने कभी मजबूरी में अखबार बेचे, लेकिन अखबार पढ़कर और माय भारत से जुड़कर उन्हें आगे बढ़ने का संबल मिला। बागपत प्रशासन के सहयोग से उन्होंने जनपद में तकनीकी समाधानों के माध्यम से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। एक छोटे से गांव से होने के बावजूद आज अमन जहां एक ओर गांव, जनपद और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को, हंड्रेड सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

इस बाल मजदूर से यूथ चैंपियन बने अमन को स्वयं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी सम्मानित कर चुके हैं। हाल ही में अमन कुमार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी यूथ आइकॉन के रूप में 75 जनपदों के युवाओं के समक्ष सम्मानित किया गया था। देशभर में स्वयंसेवा क्षेत्र के मात्र एक युवा को मिलने वाले राष्ट्रीय आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन पुरस्कार से वर्ष 2025 में अमन पुरस्कृत हो चुके हैं।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रधांजलि कोटि कोटि नमनदोस्तो जब याद आते हैं अपने पिछले नेता तब हमें अपने आज के नेताओं पर सोचना पड़ता है इनकी सोच पर सोचना पड़ता है आज देश की जो स्तिथि है क्या मोदीजी को दिखाई नहीं देती और अगर दिखाई देती है तो क्या कर रहे हैंदोस्तो तेल गैस का संकट आएगा इसकी जानकारी उसी समय हो गई थी जब अमेरिका इजराइल नें ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था लेकिन मोदीजी को न तो देश की चिंता थी न देश की जनता की पांच प्रदेशों के चुनावों में मोदी सरकार और BJP की प्रदेश सरकारों के मुख्यमंत्रियों नें कितना तेल खर्च किया यह देश को नहीं बताएंगेमोदीजी की पांच देशों की यात्रा क्या जरूरी थी नार्वे की पत्रकार नें कोई ऐसा भी सबाल नहीं किया था कि मोदीजी को भागना पड़ा उसके बाद नार्वे के प्रतिष्ठ अखबार नें मोदीजी का एक कार्टून बनाया जिसमें मोदीजी को सपेरे के रूप में दिखाया उसके बाद इटली में तो मोदीजी नें सारी हदें ही पार कर दीं ऐसा लगा जैसे मोदीजी भारत के प्रधानमंत्री नहीं टॉफी कम्पनी के प्रचारक हों एक डॉलर अब और कितने रु. का होगा कोई नहीं जानतादोस्तो देश में महंगाई की मार जनता झेल रही है जबकी इसके लिए यह नेता ही जिम्मेदार हैंअब देश के नेताओं की सम्पत्तियों को जप्त करने के लिए राजनैतिक पार्टियों की सम्पत्तियों के साथ गौतम अडानी मुकेश अम्बानी रामदेव जैसे कारपोरेटों की सम्पत्तियों को जप्त करके देश की आर्थिक स्तिथि को मजबूत किया जाय इससे देश की जनता पर महंगाई का असर नहीं होगादोस्तो अब त्यारी करो 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होंने कीअब देश के मौजूदा नेता देश की व्यवस्था को ठीक नहीं कर सकते अब अगर देश की व्यवस्था को ठीक करना है तो हमें देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलना होगा आज ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार नें जिला अधिकारी संभल को ज्ञापन देकर अबगत करा दिया कि अब देश में मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ होगी क्रांतिधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजक ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×