Spread the love

ईरान अमेरिका के युद्ध से निर्मित वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक अस्थिरता की स्थिति से निपटने के लिए हमारे प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र की जनता से अपील की है कि एक वर्ष अनावश्यक सोना नहीं खरीदें, डीजल-पेट्रोल का उपयोग कम करें और विदेशी वस्तुओं की खरीद कम करें तथा केवल जरूरी विदेश यात्रा करें।

यहाँ प्रश्न यही है कि प्रधानमंत्री ने अपने देशवासियों से ऐसी कौनसी गैर-जरूरी या अनुचित अपील कर दी है जिसके लिए पूरे देश को सर पर उठा लिया जाए।

  • क्या आप जानते हैं कि हमारा देश सोने के उपभोक्ता और आयातक के तौर पर विश्व में स्विट्ज़रलैंड और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है, हम अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत सोना आयात करते है। देश में लगभग 700-900 टन सोना प्रतिवर्ष आयात होता है। अर्थात मूल्यानुसार 1700 करोड़ रुपये प्रतिदिन का सोना आयात और इस सोना-आयात के लिए भुगतान केवल डॉलर में ही करना होता है।
  • दुनियाभर के अर्थशास्त्री आभूषण के लिए स्वर्ण निवेश को अनुत्पादक निवेश ही मानते है क्योंकि स्वर्ण आभूषण में निवेशित पूंजी दीर्घकाल के लिए अवरुद्ध हो जाती है।
  • आप यदि एक वर्ष सोना नहीं खरीदेंगे, विदेश नहीं घूमेंगे या पेट्रोल डीजल और खाद्यतेल का मितव्ययिता से उपयोग कर लेंगे तो कोई आसमान नहीं गिर जाएगा या भूचाल नहीं आ जाएगा, हाँ आपके इस सहयोग से देश को सोना, पेट्रोल-डीजल और कच्चे-तेल का आयात अवश्य कम करना होगा जिससे विदेशी मुद्रा बचेगी और रुपया मजबूत होगा फलस्वरूप देश में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, साथ ही डीजल पेट्रोल के कम उपयोग से पर्यावरण में भी सुधार होगा।

प्रधानमंत्रीजी ने आपसे केवल अपील ही तो की है, कोई सख्त आदेश तो नहीं कर दिया कि आज रात 12 बजे से सोना खरीदना बंद किया जाता है। कोई सख्त कानून नहीं बना दिया या आपके साथ कोई ज़ोर जबर्दस्ती नहीं की जा रही है।

अब निर्णय आपका क्योंकि यह देश जितना मेरा है उतना ही आपका भी।

🇮🇳🇮🇳जय हिन्द जय भारत🇮🇳🇮🇳
आपका
नरेश कश्यप बृजवासी
अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
कश्यप मल्लाह निषाद एकता महासंघ
महामंत्री दिल्ली प्रदेश एवं
प्रभारी हरियाणा प्रदेश
हिंदू युवा वाहिनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो अमेरिका इजराइल द्वारा ईरान से युद्ध शुरू करने के बाद पता चल गया हमारे नेताओं में कितनी बुद्धि है और कितनी छमता हैदोस्तो जिस प्रकार से हमारी मीडिया और BJP RSS नें बताया कि मोदीजी का सीना 56 इंच का है मोदीजी विश्व गुरु हैं और मोदीजी जनता और देश के लिए क्या कर सकते हैं सब कुछ सामने आ गयादोस्तो अब अमेरिका नें मोदी सरकार को निर्देश दिया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा ईरान से तेल आ नहीं सकता क्योंकी मोदीजी नें बता दिया कि इजराइल और अमेरिका हमारे लिए सब कुछ हैं एक डॉलर अब 100 रु. के करीब पहुंच गया है चांदी के आयात पर मोदी सरकार का फैसला खरीदने से पहले इजाजत लेनी होगीऔर मोदीजी नें देश और देश की जनता को बता दिया कि हालात अच्छे नहीं हुए तो सबकुछ खत्म हो जायेगादोस्तो अब यह तो पता चल चुका है मोदीजी कुछ नहीं कर सकतेलेकिन जिस प्रकार से विपक्षी नेताओं के व्यान आ रहे हैं यह मोदीजी उनकी सरकार BJP RSS पर टिप्पड़ियाँ तो कर रहे हैं लेकिन इन समस्याओं का समाधान क्या है यह किसी को नहीं पताबस देश की जनता महंगाई से मरेगी क्योंकी जनता की आय दिन पर दिन कम होती जा रही हैदोस्तो अब जब हम सभी को पता है यह नेता अब किसी काम के नहीं हैं तो क्यों न इन नेताओं को कुर्सी से हटाने के लिए देश में एक आंदोलन किया जाय जिससे देश में नए नेता त्यार हो सकेंदोस्तो हम बताते आ रहे हैं कि 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से कांग्रेस का मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगादोस्तो इसी आंदोलन से देश की व्यवस्था ठीक होगी अब देश के नेताओं को देश की राजनीती से बाहर करेंगे और इनकी और देश की सभी राजनैतिक पार्टियों की सम्पत्तियों को जप्त करके देश के खजाने में शामिल किया जायेगाअब जनता पर किसी प्रकार का बोझ नहीं पड़ेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

मैं कश्यप समाज की तरफ से, ना तो मैं किसी पार्टी में हूं ना मेरी कोई पार्टी है ना मैने अब तक कोई पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर रखी है।हां समाज में 10 से 15 राजनीतिक पार्टी हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जरूर है कुछेक ने पार्टी रजिस्ट्रेशन करने की घोषणा कर रखी, कुछेक की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है और कुछेक ने अपने रजिस्ट्रेशन करके उनको रिनूवल नहीं किया चुनाव आयोग में, जिसमें भिन्न-भिन्न, विभिन्न प्रकार की सकल सूरत के अध्यक्ष इन पार्टियों के हैं जिनमें कुछेक के पास मोटरसाइकिल है कुछेक के पास एक दो कार हैं फंड कहां से आ रहा है चंदा रशिद कट रहा है या फिर गोपनीय तरीके से दूसरी रजिस्टर्ड नेशनल पार्टियों से पैसा आ रहा है या जो कैंडिडेट जीतेंगे दूसरी पार्टियों के वे पैसा दे रहे हैं। या एक आध अध्यक्ष अपनी कमाई हुई मेहनत का पैसा पार्टी में लगा रहा है।

×