शिक्षक के ऊपर से फर्जी केस को वापस कराने व दोषी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष जमा होंगे शिक्षक व मोस्ट के लोग

Spread the love

सुलतानपुर। आज दिनांक 17-05-2026 को तिकोनिया पार्क में शिक्षकों/सामाजिक चिंतकों की मीटिंग हुई, जिसमें पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर के शिक्षक राजेश गौतम को बदले की भावना से पूर्व नियोजित योजना के अनुसार झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने से क्षुब्ध शिक्षकों/सामाजिक चिंतकों द्वारा निर्णय लिया गया कि दिनांक 18-05-2026 को अपराह्न 03 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय सुलतानपुर के समक्ष मोस्ट कल्याण संस्थान व अन्य शिक्षक संगठनों के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा।
मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर ने बताया कि पीपी इंटर कालेज के शिक्षक पर दर्ज कराए गए प्रकरण की न्यायिक जांच और इस षड्यंत्र में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने तथा शिक्षक राजेश गौतम पर दर्ज की गई झूठी केस तत्काल वापस लेने एवं अपने अधिकार का दुरुपयोग कर शिक्षक राजेश गौतम पर फर्जी एफआईआर दर्ज करने वाले एसओ आदि पुलिस को तत्काल बर्खास्त करने आदि न्यायिक मांग मनवाने के लिए एकत्रित होंगे।
मीटिंग में उपस्थित शिक्षक/सामाजिक चिंतकों का मानना है कि शिक्षक राजेश गौतम द्वारा बीते 26 जनवरी को बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले उसी कालेज के क्लर्क पर जो एफआईआर कराया गया था उस केस में सुलह समझौता करने के लिए दबाव बनाने व बदले की भावना से पुलिस से मिली भगत कर गंभीर धाराओं में फर्जी एफआईआर दर्ज कराया गया है शिक्षक राजेश गौतम के हित व अन्य शिक्षक/कर्मचारियों के साथ पुनरावृत्ति न हो, के उद्देश्य से न्यायिक मांग किया जाना अपरिहार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×