ये वो दरिंदा है, जिसने 11 साल तक अपनी ही बेटी को यौन शोषण किया है। जब वो 9वीं कक्षा में थी तो उसे प्रेग्नेंट तक कर दिया, उसके बाद उसका अर्बाशन भी करवा दिया….हालांकि पंचकूला पुलिस ने अब दरिंदे को जेल में पहुंचा दिया है।

Spread the love

पंचकूला में पिता ने किया बेटी का यौन शोषण
9वीं कक्षा में प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करवाया, 11 साल बाद हिम्मत जुटा पाई पीड़िता
हरियाणा के पंचकूला में एक पिता पर अपनी बेटी के साथ बचपन से लेकर अब तक शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पंचकूला निवासी 18 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि जब वह महज 7 वर्ष की थी, तभी से उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा था। पीड़िता की मां जब अपनी ड्यूटी पर चली जाती थीं, तब दिन के समय आरोपी पिता द्वारा उसका यौन शोषण और दुर्व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
9वीं कक्षा में प्रेग्नेंट किया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक और खुलासा करते हुए बताया कि जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब आरोपी की हरकतों की वजह से वह गर्भवती हो गई थी। उस दौरान भी आरोपी पिता ने उसे कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। बीते शुक्रवार को भी सुबह लगभग 10 बजे आरोपी ने घर आकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और हमेशा की तरह धमकी दी। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
तस्वीर AI से जनरेट की गई है।
Commissionerate of Police Panchkula
Haryana Police
Commissionerate of Jhajjar Police
विज्ञानवादी महिलाएं/Scientific Women
महिला शक्ति करनाल
Bjp Mahila Morcha Haryana
USDP Women Committee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×