राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने की जरुरत है। आदरणीय राहुल गाँधी जी या आदरणीय राजनाथ सिंह जी को एक बार प्रधानमंत्री बना कर देखलो शायद ये वैश्विक संकट टल जाये कहा तो मिली सुभाष चंद कश्यप धमकी

Spread the love

नितिन कुमार सिंह, बागपत/खेकड़ा। सुभाष चंद कश्यप पूर्व सांसद प्रत्याशी व संभावित सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा ने बताया कि 16 मई को जब वह बागपत कलेक्ट्रट में जिलाधिकारी को जनता की भलाई के लिए ज्ञापन देकर वापस खेकड़ा घर आ रहे थे तो उनके मोबाइल पर एक अनजान कॉल आयी। जिसने अपना नाम अमित बताया। कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा के साथ धमकी देते हुए कहा कि मोदी जी से स्तीफा मांगने वाले तू कौन होता है। जैसा चल रहा है चलने दो। देश में किसी को कोई दिक्कत नहीं तुझे क्या दिक्कत है? भविष्य में दुबारा मोदी जी के विरुद्ध कोई अभियान या नौटंकी की तो तुझे नेता बना देंगे। जिसकी सुचना थाना बागपत, थाना खेकड़ा को लिखित में और पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत को व्हाट्सप्प पर दे खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

बतादे कि 14 मई को आदरणीय मोदी जी के आवाहन पर कि वैष्विक संकट टालने के लिए पैट्रॉल गैस आदि बचाओ सोना एक साल तक मत खरीदो आदि आवाहन को लेकर सुभाष चंद कश्यप ने खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी से खेकड़ा तहशील तक बिना स्टार्ट किये अपनी बाइक ले जाकर, पैट्रॉल बचाने का संदेश दिया।

सुभाष चंद कश्यप के कहा कि देश ने थाली, ताली बजाई, मोबाइल की टार्च जलाई, हवन किये, नमाज पढ़ी, प्रार्थना की, जहाज के नीचे नींबू भी तोडा लेकिन ये वैश्विक संकट नहीं टल रहा।
सुभाष चंद कश्यप के कहा कि देश बचाने के लिए राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने की जरुरत है। एक बार आदरणीय राहुल गाँधी जी या आदरणीय राजनाथ सिंह जी को एक बार प्रधानमंत्री बना कर देखलो शायद ये वैश्विक संकट टल जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×