एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सरूचि शर्मा के नेतृत्व में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

Spread the love

नितिन कुमार सिंह, बागपत, दिनांक 15 मई 2026—


जनपद बागपत के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा में एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सरूचि शर्मा के नेतृत्व में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान कुल 53 बच्चियों का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीएससी अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभास राजपूत एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×