Spread the love

कोल्ड स्टोरेज, रसद विभाग व आबकारी दुकानों को भी खाद्य लाइसेंस लेना अनिवार्य

जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभागों को किया निर्देशित

उपभोक्ताओं को मिलेगा सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य, नकली और असुरक्षित खाद्य पर नकेल कसने की तैयारी

बागपत, 30 अगस्त 2025। जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी. सिंह ने किया।

अपर जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि आबकारी विभाग की सभी दुकानों को एक माह के भीतर खाद्य लाइसेंस से आच्छादित किया जाए। इसके बाद यदि कोई दुकान बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करती पाई जाती है तो उसका आबकारी लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों को निःशुल्क खाद्य पंजीकरण प्रदान करने की योजना के अंतर्गत जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को शीघ्र खाद्य लाइसेंस से आच्छादित किया जाए। इसके साथ ही बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के खाद्य कारोबार करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को कहा।

बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग की दुकानों को नवीन खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस और समय पर नवीनीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को इसके लिए विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार, जनपद में संचालित कोल्ड स्टोरेज को भी खाद्य लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्राप्त करने हेतु जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही, खाद्य सुरक्षा विभाग को माननीय न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, बाट माप निरीक्षक, दुग्धशाला विकास विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पवार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, औषधि निरीक्षक मोहित कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा चौधरी एवं अंकिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ खाद्य लिपिक अर्पित कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सीधे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×