10:30 बजे से शुरू होगी लोक अदालत, विभिन्न वादों का होगा निस्तारण
बागपत, 8 मई 2026।
जनपद बागपत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को जिला सत्र न्यायालय परिसर में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वाद-विवादों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल, सुलभ एवं कम खर्चीली न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को लोक अदालत का अधिकतम लाभ मिल सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराएं एवं इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों तहसीलदार ,अधिशासी अधिकारी ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ भी बैठक की गई है राष्ट्रीय लोक अदालत को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए और अच्छे आयोजन के लिए।
सूचना विभाग बागपत
