Spread the love

लखनऊ ::- यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस केशव कुमार चौधरी गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनें। आईपीएस विजय सिंह मीना को सीतापुर पीटीसी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस आकाश कुलहरि को झांसी परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस कल्पना सक्सेना को मेरठ सेक्टर का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
एक दिन पहले पांच आईपीएस के हुए तबादले
इसके पहले शासन ने मंगलवार को पांच आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। पॉवर कॉर्पोरेशन में डीजी एमके बशाल को होमगार्ड संगठन का महासमादेष्टा बनाया गया। बीती 31 जुलाई को बीके मौर्या के सेवानिवृत्त होने के बाद होमगार्ड संगठन के महासमादेष्टा का पद रिक्त था। पीटीसी सीतापुर में तैनात एडीजी जय नारायन सिंह को पॉवर कॉर्पोरेशन भेजा गया। डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार द्वितीय को एडीजी पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पीएसी में तैनात आईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया। प्रतीक्षारत डीआईजी सत्येंद्र कुमार को पीएसी में आगरा अनुभाग का डीआईजी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×