चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भारी पुलिस बल बुलाकर डराया, धमकाया जिससे छात्र इक्क्ठा ना हो सके। छात्र अपनी आवाज को बुलंद ना कर सके: महबूब अली
सुधीर कश्यप, मेरठ। किसान नेता महबूब अली ने बताया कि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर मेरठ मे धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भारी पुलिस बल बुलाकर छावनी मे तब्दील कर उनको डराया, धमकाया जाता है जिससे छात्र इक्क्ठा ना हो सके। छात्र अपनी आवाज को बुलंद ना कर सके। ये तानाशाही है। ये ठीक नहीं है।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रशाशन को छात्रों से वार्ता करनी चाहिए। उनकी समस्या सुननी चाहिए। पुलिस को पार्टी बनाकर छात्रों की आवाज को दबाना ये पुराना प्रॉपगेंडा हो चूका है। छात्र मजबूर होकर लोकतान्त्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते है। हम सभी छात्रों के साथ है। निवेरिसिटी को छात्र संघ चुनाव बहाल कर तिथि घोषित करनी चाहिए। अन्यथा रोज रोज छात्रों की आवाज नहीं दबने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मै सभी अपने सभी छात्र व छात्र नेताओं की हिम्मत को सलाम करता हूँ। छात्रों की आवाज बुकंद करने वाले अक्षय बैंसला, सुभम भड़ाना, अलोक बैंसला, हर्ष ढाका, इरफान डुगरावली आदि रहे।