Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

मोबाइल ऐप पर दक्ष हो रहे प्रगणक, जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए बागपत कर रहा तैयारी

By Subhash Chand
October 26, 2026 3 Min Read
0

3,000 कार्मिक बनाएंगे जनगणना अभियान को सफल, 17 बैचों में 690 कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू

जिलाधिकारी के निर्देशन में तीनों तहसीलों और दो नगर निकायों में प्रशिक्षण हुए आयोजित

डिजिटल दर्ज होंगे जनगणना के आँकड़े, ऐप की ट्रेनिंग से लेकर अभ्यास एवं फीडबैक पर फोकस

बागपत, 26 अक्टूबर 2026 — जनगणना-2027 को लेकर बागपत में प्रशासनिक तैयारियों को गति दी जा रही है। जनपद बागपत में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए प्रगणकों को मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों और दो नगर निकायों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें संबंधित तहसीलदारों ने प्रशिक्षण दिया। इनमें विशेष पीपीटी के माध्यम से जनगणना से संबंधित डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जनपद में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 3,000 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों को फील्ड में कार्य शुरू करने से पहले ऐप के इस्तेमाल की पूर्ण जानकारी देना है ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। जनगणना के व्यापक कार्य में सूचनाओं का व्यवस्थित संकलन और निर्धारित प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है। डिजिटल माध्यम से कार्य किए जाने के कारण प्रगणकों के लिए मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली को समझना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए उन्हें ऐप के उपयोग और जनगणना से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आगामी कार्य के लिए पहले से तैयार हो सकें। प्रगणकों को मोबाइल ऐप पर व्यावहारिक अभ्यास कराने के लिए टेस्ट पोर्टल पर टेस्टिंग आईडी तैयार करने और ईबी (एन्यूमरेशन ब्लॉक) आवंटित करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके माध्यम से वास्तविक जनगणना कार्य शुरू होने से पहले प्रगणकों को ऐप पर अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे उन्हें डिजिटल प्रक्रिया समझने और प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को व्यवहार में लागू करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील बागपत, तहसील बड़ौत, तहसील खेकड़ा, नगर पालिका बड़ौत एवं नगर पंचायत अमीनगर सराय में कुल 17 प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से 690 कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी राजीव कुमार राय, जनगणना नोडल अधिकारी (सांख्यिकी अन्वेषण ग्रेड-2) शिप्रा गुप्ता, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदारों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की देखरेख में संचालित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विशेष पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई। तीनों तहसीलों और सभी नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने से संबंधित कार्मिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनगणना के दौरान प्रगणकों को निर्धारित क्षेत्रों में जाकर सूचनाएं एकत्र करनी होंगी और उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करना होगा। ऐसे में मोबाइल ऐप का पूर्वाभ्यास उन्हें कार्यप्रणाली से परिचित कराने और फील्ड में काम करने के लिए तैयार करने में सहायक होगा। जनगणना के आंकड़े प्रशासनिक योजनाओं और विभिन्न नीतिगत आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। ऐसे में सूचनाओं का सही तरीके से संकलन और निर्धारित निर्देशों के अनुरूप कार्य करना जरूरी है। जनपद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और टेस्टिंग आईडी के माध्यम से अभ्यास की तैयारी का उद्देश्य प्रगणकों को डिजिटल कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि आगामी जनगणना का कार्य व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

घर बैठे स्वगणना कर सकेंगे बागपत के नागरिक, 16 नवंबर से मिलेगी सुविधा

अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं जिला गनगणना अधिकारी राजीव कुमार राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत 5 जनवरी से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेगा। इसके तहत 16 नवंबर से ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in सक्रिय रहेगा। इस माध्यम से नागरिक डिजिटल जनभागीदारी करते हुए इस अभियान से जुड़ सकते है।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को अंतिम रूप देने के निर्देश

Next

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को अंतिम रूप देने के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बागपत में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, रामायण पाठ और हवन कर किया गया महर्षि वाल्मीकि जी का स्मरण
  • विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को अंतिम रूप देने के निर्देश
  • मोबाइल ऐप पर दक्ष हो रहे प्रगणक, जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए बागपत कर रहा तैयारी
  • विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को अंतिम रूप देने के निर्देश
  • विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन को अंतिम रूप देने के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme