Spread the love

बर्तनों के बदले पुराने फोन देकर हो रही साइबर ठगी (फोटो साभार : ChatGPT)
जब आप अपना पुराना, टूटा या बेकार हो चुका मोबाइल फोन किसी फेरीवाले को चंद बर्तनों के बदले दे देते हैं, तो आपको लगता है कि आपने कबाड़ का सही सौदा किया। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जो आपकी रातों की नींद उड़ा सकता है।
कटिहार का एक मामूली सा मोबाइल दुकानदार इस्तार आलम, इंटरनेशनल साइबर अपराधियों का ‘हथियार सप्लायर’ निकला है। यह गिरोह आपके पुराने फोन के मदरबोर्ड को चीन और बांग्लादेश के साइबर ठगों तक पहुँचा रहा था, ताकि आपका पर्सनल डेटा चोरी कर बैंक खाते साफ किए जा सकें।

क्या है पूरा मामला? कैसे हुई गिरफ्तारी
इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की लालगंज पुलिस ने 16 मार्च की रात एक ट्रक को पकड़ा। इस ट्रक में 11,605 पुराने मोबाइल फोन भरे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आँकी गई। पुलिस ने जब ट्रक में सवार 8 लोगों को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले इस्तार आलम का नाम उगला।
इसके बाद बिहार STF और यूपी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कटिहार के रौतारा इलाके से इस्तार को धर दबोचा। इस्तार कहने को तो एक छोटी सी मोबाइल दुकान चलाता था, लेकिन असल में वह एक इंटरनेशनल सिंडिकेट का सरगना था।

गली का ‘बर्तन वाला’ और पुराना मोबाइल: गिरोह का मॉडल

इस गिरोह के काम करने का तरीका इतना व्यवस्थित और शातिर है कि आम इंसान को इसकी भनक तक नहीं लगती। गिरोह के सरगना इस्तार आलम ने देश के कई बड़े राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, दिल्ली, तमिलनाडु और हैदराबाद में अपना एक बड़ा जाल बिछा रखा था। इस काम के लिए उसने बड़ी संख्या में ‘फेरीवालों’ को काम पर रखा था। ये लोग साधारण कबाड़ वाले बनकर गली-मोहल्लों में घूमते हैं ताकि किसी को शक न हो।
इन फेरीवालों का मुख्य काम लोगों को लालच देना होता है। ये खासतौर पर घरों की महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं और उन्हें नए चमचमाते स्टील के बर्तन या प्लास्टिक के डिब्बों का लालच देते हैं। इसके बदले में वे लोगों से उनके घर में पड़े पुराने, खराब या टूटे हुए स्मार्टफोन माँगते हैं। अधिकतर लोग यह सोचकर अपना पुराना फोन उन्हें दे देते हैं कि ‘यह तो कचरा है, इसके बदले नया बर्तन मिलना फायदे का सौदा है’, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वे अपना कीमती डेटा अपराधियों को सौंप रहे हैं।
जब ये फेरीवाले अलग-अलग शहरों से हजारों की संख्या में मोबाइल इकट्ठा कर लेते हैं, तो इन्हें बड़े ट्रकों में भरकर बिहार के कटिहार भेजा जाता है। कटिहार इस्तार आलम का मुख्य केंद्र है। एक बार में करीब 10 से 20 हजार मोबाइल वहाँ पहुँचते हैं। वहाँ पहुँचने के बाद इस्तार अपनी दुकान में इन सभी फोनों को बेरहमी से तोड़ देता है और उनके अंदर से ‘मदरबोर्ड’ निकाल लेता है।
मदरबोर्ड मोबाइल का वह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसे फोन का ‘दिमाग’ कहा जाता है। फोन भले ही ऊपर से टूटा हो या बंद हो, लेकिन उसकी याददाश्त यानी सारा पर्सनल डेटा (फोटो, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स) इसी मदरबोर्ड में सुरक्षित रहता है। इस्तार का असली मकसद इसी चिप या बोर्ड को निकालकर अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों तक पहुँचाना होता है, ताकि वे आपके डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकें।

चीन और बांग्लादेश से कनेक्शन: डेटा की तस्करी

पुलिस की जाँच में यह बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस्तार आलम महज एक कबाड़ का कारोबारी नहीं था, बल्कि वह पिछले एक साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खतरनाक साइबर अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह अपने द्वारा निकाले गए मोबाइल के मदरबोर्ड्स को चीन और बांग्लादेश के उन साइबर ठगों तक पहुँचाता था, जो कंबोडिया, मलेशिया और म्यांमार जैसे देशों में बैठकर बड़े-बड़े ‘साइबर स्कैम कंपाउंड’ यानी ठगी के केंद्र चला रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा नेटवर्क है जो दुनियाभर के लोगों को अपना शिकार बनाता है।
इन मदरबोर्ड्स का विदेशी हैकर्स के पास जाने का मतलब है आपकी निजी जानकारी का खतरे में पड़ना। दरअसल, ये विदेशी हैकर्स इतने शातिर होते हैं कि वे आधुनिक सॉफ्टवेयर और मशीनों के जरिए आपके उन पुराने मदरबोर्ड से भी डेटा रिकवर कर लेते हैं। भले ही आपने अपना फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट लिस्ट या बैंक से जुड़ी जानकारी डिलीट कर दी हो, लेकिन ये हैकर्स उन्हें वापस निकालकर आपकी पहचान चोरी कर सकते हैं और आपके बैंक खातों में सेंध लगा सकते हैं।
हैरानी की बात यह भी है कि इस्तार का यह धँधा सिर्फ विदेशों तक ही सीमित नहीं था। उसने भारत के भीतर भी साइबर अपराधियों को यह ‘कच्चा माल’ उपलब्ध कराया। वह इन मदरबोर्ड्स को भारत के सबसे कुख्यात साइबर अपराध केंद्र ‘जामताड़ा’ और बिहार के स्थानीय छोटे-बड़े ठगों को भी बेचता था। यानी एक छोटा सा मोबाइल बोर्ड कटिहार से निकलकर जामताड़ा के ठगों से लेकर चीन और कंबोडिया के बड़े हैकर्स तक के पास पहुँच रहा था, जो डिजिटल इंडिया के दौर में देश की सुरक्षा और आम लोगों की गाढ़ी कमाई के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।

करोड़ों का ट्रांजेक्शन: दिहाड़ी मजदूर के खाते में लाखों

यह पूरा गिरोह कबाड़ के काम की आड़ में असल में करोड़ों रुपयों का काला कारोबार कर रहा था। बाहर से देखने पर भले ही यह पुराने मोबाइल का साधारण लेने-देन लगता हो, लेकिन इसके पीछे की कमाई चौंकाने वाली है। इस गिरोह के लोग इतने शातिर हैं कि वे खुद को गरीब दिखाने की कोशिश करते हैं ताकि किसी को संदेह न हो। पुलिस की जाँच में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबके होश उड़ा दिए। गिरोह का एक सदस्य, जो खुद को एक मामूली दिहाड़ी मजदूर बताता था और कहता था कि वह सिर्फ इस्तार के लिए मजदूरी करता है, जब पुलिस ने उसका बैंक खाता खंगाला तो उसमें पिछले दो साल के भीतर 45 लाख रुपए का बड़ा लेन-देने मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो कांग्रेस नें हमेशा देश की बात की है और देश की भ्रस्ट व्यवस्था के विरुद्ध सड़कों पर आंदोलन किया है लेकिन आज कांग्रेस को क्या हो गया है आज BJP RSS खुलेआम देश में हिन्दू मुलमान के नाम पर राजनीती कर रही है योगीजी के फोटो डाल कर बताया जा रहा है कि उ.प्र. बिधानसभा चुनावोंम में BJP को मुस्लिम यादव और दलितों के बोट नहीं चाहिए उसके बाद भी इस बार BJP की सरकार ही बनेगी क्योंकी देश का चुनाव आयोग BJP के इशारों पर कार्य कर रहा है प. बंगाल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है बंगाल की मुख्यमंत्री देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट को सबूतों को दिखा कर बता रहीं हैं कि किस प्रकार से बंगालीयों के बोटों को काटा जा रहा है और किस प्रकार से फार्म 6 का प्रयोग करके बोटों को बनाया जा रहा है क्या यह सब सुप्रीम कोर्ट और देश की राष्ट्रपति महोदया को दिखाई नहीं दे रहादोस्तो अब बताया जा रहा है कि BJP में इतने कोंग्रेसी आ चुके हैं अगर यह सभी फिर से कांग्रेस में चले गए तो देश BJP मुक्त देश हो जायेगा अब हम कोंग्रेसियों को इसी सोच को बदलना हैदोस्तो आज BJP नें देश की व्यवस्था को इतना बदतर बना दिया है अगर देश इसी प्रकार से मोदी जी का शेष बचा हुआ कार्यकाल पूरा करता है तो देश की व्यवस्था इतनी बदतर हो जाएगी कि उसको ठीक करना मुश्किल हो जायेगा और यह सब कांग्रेस हाईकमान भी जानता है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस सड़कों पर सत्ता के विरोध में आंदोलन शुरू नहीं कर पा रही है आज उ.प्र. के साथ देश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है उसके बाद भी कांग्रेस सड़कों पर दिखाई नहीं दे रही हैदोस्तो इसका प्रमुख कारण कांग्रेस ही है कांग्रेस नें कोंग्रेसियों की जगह दूसरी पार्टियों से आये नेताओं को कांग्रेस के प्रमुख पदों पर बिठा दिया और इन्होंने कांग्रेस की ओर देखना ही बन्द कर दियादोस्तो उ.प्र. देश का सबसे बड़ा प्रदेश है देश की जनता योगी सरकार से दुखी है लेकिन कांग्रेस क्या कर रही है उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी क्या कर रहे हैं उ.प्र. के जिला प्रभारी और अध्यक्ष क्या कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान इनकी कार्य प्रणाली को क्यों नहीं देख रहादोस्तो अब कांग्रेस मोदी सरकार BJP RSS के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन संभल कलेक्ट्रेट से ही शुरू होगा कांग्रेस के इस आंदोलन से पहले प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके इस आंदोलन की त्यारी देश के शासन और प्रशासन को देते रहेंगेलेकिन इस प्रदर्शन में भी मौजूदा कांग्रेस पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे क्योंकी यह कोंग्रेसी हैं ही नहींदोस्तो अब देश में मोदी सरकार BJP RSS के विरुद्ध संभल कलेक्ट्रेट से कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगा चाहे कोई आये या नहीं आयेधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देगा। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि वो 6000 साल पुरानी सभ्यता है, उसे 300 साल पुरानी सभ्यता वाले खत्म नहीं कर सकते। उसकी बात सही है लेकिन क्या सच में ईरान खुद को 6000 साल पुरानी संस्कृति मानता है। संकट के समय ईरानियों को संस्कृति और सभ्यता याद आ रही है लेकिन आम दिनों में ज्यादातर मुस्लिम देश इस्लाम के अलावा कुछ और देखने को तैयार नहीं होते। अगर सच में ईरान खुद को 6000 पुरानी सभ्यता से जोड़ता तो वो कभी भी इजराइल का दुश्मन नहीं बन सकता था। इस्लाम के उदय से हज़ार साल पहले एक ईरानी राजा ने यहूदियों को इजराइल में लाकर बसाया था क्योंकि उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। उसने उन्हें सुरक्षा का वादा किया था। इस्लाम अपनाने के बाद यही ईरानी यहूदियों को खत्म करने की कोशिश में लग गए। ये लोग इजराइल को कोई देश ही नहीं मानते और यहूदियों के अस्तित्व से इंकार करते हैं। इनका मानना है कि यहूदियों को धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। वैसे तो पूरा इस्लामी जगत मानता है कि मुसलमानों के अलावा किसी और को धरती पर रहने का हक नहीं है। अगर उन्हें रहना है तो इस्लाम अपनाना होगा, इसी सोच ने पूरी दुनिया में आग लगाई हुई है। आप मुसलमानों के साथ शांति से नहीं रह सकते क्योंकि वो इस्लाम अपनाने तक आपको इंसान नहीं मानते। अगर आप कुछ नहीं भी करते हैं तो भी वो आपको समाप्त करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इंडोनेशिया बेशक एक इस्लामी देश है लेकिन वो खुद को एक पुरानी सभ्यता मानता है इसलिए उसे सनातन से कोई परेशानी नहीं है। इस्लाम अपनाने के बावजूद वो लोग सनातन संस्कृति का पालन कर रहे हैं। उनका मानना है कि हमने धर्म बदला है, संस्कृति नहीं बदली। इसके विपरीत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ईरान जैसे देश अपनी संस्कृति भुला चुके हैं। ये लोग इस्लाम से पहले अपने अस्तित्व को नहीं मानते। ईरान के मूलनिवासी पारसी बेहद समझदार लोग हैं, लेकिन इस्लाम अपनाने के बाद कट्टरता ने इनको ऐसा बना दिया है। कुछ हज़ार की जनसंख्या वाले पारसियों ने भारत के निर्माण में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन अपने ही देश को आगे नहीं बढ़ा सके, क्योंकि इन्होंने इस्लाम अपना लिया है। आज ईरानी सत्ता अपना ज्यादातर धन हथियारों के निर्माण पर खर्च कर रही है क्योंकि उसे इजराइल को खत्म करना है। ईरानी सत्ता ने 4-5 बड़े-बड़े आतंकवादी संगठन खड़े कर दिए हैं, जो पूरी दुनिया के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। हमास, हिज़्बुल्लाह, हूती और इराकी शिया मिलीशिया सिर्फ इजराइल के दुश्मन नहीं है, ये उन सबके दुश्मन हैं, जो इस्लाम को नहीं मानते । ये उन मुसलमानों के भी दुश्मन हैं जो कट्टरता से दूर हो रहे हैं। यही कारण है कि ये अरब देशों को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।आप इजराइल और अमेरिका का समर्थन न करें, कोई बात नहीं, लेकिन ये देश दुनिया को बचाने की जंग लड़ रहे हैं। अमेरिका बेहद स्वार्थी देश है, लेकिन मूर्ख नहीं है। सबको मुसलमान बनाने की कोशिश सबसे बड़ी मूर्खता है, इस मूर्खता को अरब देश छोड़ चुके हैं, लेकिन ईरान अभी भी इस काम में लगा हुआ है। हमारे देश के मुस्लिम ईरान के समर्थन में अपने बर्तन तक बेच रहे हैं ताकि उसको धन दिया जा सके, ये लोग ये काम अपने देश के लिए नहीं कर सकते। इसी सोच और विचारधारा से सारी दुनिया को खतरा है, इस पर विचार करने की जरूरत है।

×