विषय -कल 29 मार्च 2026 रविवार ,समय:- 11:00 बजे “भूमि विकास बैंक” LDB द्वारा “किसानों” का शोषण” इस महत्वपूर्ण बैठक में किसानों के खेतों की नीलामी को रोकने के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाने हेतु /
कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण पूर्वजिलाध्यक्षगण , पूर्व प्रत्याशी, ब्लॉक प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण
आप सभी को अवगत कराया जाता कि “सैंया चौराहा” के नजदीक “खैरागढ़” रोड पर”सैंया पुल” के नींचे “भूमि विकास बैंक” से पीड़ित किसानों के “हक” और “अधिकारों” की “आवाज” को “बुलंद” करने के लिए “किसान अधिकार जन-चौपाल” का आयोजन होने जा रहा है कांग्रेस जिलाअध्यक्ष श्री रामनाथ सिकरवार जी एवं समस्त जिला कांग्रेस के साथियों के “नेतृत्व में किसानों” के शौषण के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी l
“किसानों” के खेतों पर हम किसी और का “हल” नहीं चलने देंगे l
अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है कि उक्त दिए गए समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
रामनाथ सिंह सिकरवार
जिलाअध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगरा