Spread the love

बागपत 24मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड बड़ौत में एक एक दिवसीय भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण
के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की ऐसी 10 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वरोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है।

मनरेगा योजना के अंतर्गत निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों (गोपालकों) एवं ग्राम प्रधानों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ, जिसके उपरांत उन्हें सम्मान पत्र वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन वर्षों में सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज ग्रामीण स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं विकास की यह निरंतरता सराहनीय है।”

खंड विकास अधिकारी खेकड़ा भंवर सिंह ने ब्लॉक स्तर पर संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति साझा की और उपस्थित जनसमुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। कल दिनांक 24 मार्च 2025 को नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने का अवसर पर विकासखंड खेकड़ा में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विकासखंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

×