जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सुभानपुर में वृक्षारोपण अभियान के तहत बांस, अर्जुन एवं जामुन के पौधों का रोपण किया। इस दौरान क्षेत्र में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हरित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।