Spread the love

नितिन कुमार सिंह, बागपत। ओमवीर तोमर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं लव कश्यप जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जनपद बागपत ने 24 मार्च को बागपत जनपद के ज्वाहर इंटर कॉलेज बामडोली में होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।


लव कश्यप ने बताया कि अजय राय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी, अविनाश पांडे प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस पार्टी एवं प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी किसान स्वाभिमान महापंचायत को संबोधित करेंगे।


उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त साथी जनपद बागपत के ग्राम मावीकला 709-बी नेशनल हाईवे पर अपने अतिथि पदाधिकारी गणों का स्वागत प्रातः 11 बजे करेंगे और यही से एक बड़ा काफिला किसान स्वाभिमान महापंचायत, ज्वाहर इंटर कॉलेज गांव बामडोली पहुंचकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार, शहर अध्यक्ष बड़ौत रामहरि, जिला सचिव पवन कश्यप, कांग्रेस महिला नेत्री समेत काफी कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×